वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार शुरुआत, बड़ी पारी में नहीं बदली; 310 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए

0

नई दिल्ली : बिहार के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन के तीसरे चरण के मुकाबले में मेघालय के खिलाफ शानदार शुरुआत की, लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। वैभव इस सीजन में दूसरे मैच में शामिल नहीं हो पाए थे, क्योंकि उन्हें दिल्ली में अवॉर्ड लेने के लिए जाना पड़ा था।

दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी के न खेलने के समय यह उम्मीद जताई जा रही थी कि वह इसके बाद सीधे साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज खेलने के लिए रवाना होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने तीसरे चरण के मुकाबले में अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी की। वैभव को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है, क्योंकि टीम के नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे फिलहाल चोट की समस्या से परेशान हैं।

310 की स्ट्राइक रेट से वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई धमाकेदार बल्लेबाजी

वैभव ने मेघालय के खिलाफ अपनी टीम के लिए ओपन किया और उन्होंने मैदान पर उतरते ही अपने अंदाज में बैटिंग करनी शुरू कर दी। वैभव कुछ देर ही क्रीज पर रहे, लेकिन इतनी ही देर में उन्होंने विरोधी गेंदबाजों की हवा टाइट कर दी। वैभव ने इस मैच में दूसरी पारी में 10 गेंदों पर 310 की स्ट्राइक रेट से 31 रन बना दिए जिसमें एक छक्का और 6 चौके जड़े। गजब की लय में दिख रहे वैभव आकाश चौधरी की गेंद पर कैच आउट हो गए और वो बड़ी पारी खेलने से चूक गए।

विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रन की जबरदस्त पारी खेली थी। इसके साथ ही आपको यह जानकारी देना जरूरी है कि भारतीय अंडर-19 टीम अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी, जहां इंडिया और प्रोटियाज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 3 जनवरी से होगी। इस वनडे सीरीज के बाद भारतीय अंडर-19 टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप में भाग लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here