24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने पृथ्वी शॉ के गेंदबाजों को किया हैरान, 3 मैचों में संघर्ष के बाद ठोका शतक

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। इस सीजन के पहले तीन मैचों में वे सफल नहीं हो पाए थे, लेकिन चौथे मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शतक बनाने में कामयाबी हासिल की। यह टूर्नामेंट में वैभव का पहला शतक था, जबकि उनके टी20 करियर का यह तीसरा शतक साबित हुआ।

वैभव सूर्यवंशी ने खेली शानदार 108 रन की पारी

वैभव सूर्यवंशी ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए अपने बल्ले का जलवा दिखाया और टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाते हुए 58 गेंदों पर शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी का अर्धशतक 34 गेंदों में हासिल किया। इस मैच में वैभव ने 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 7 चौके लगाए, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 177.05 का रहा।

इस मैच में महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और फिर बिहार ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 176 रन बनाए। बिहार के पहले दो विकेट 31 रन के स्कोर पर गिर गए थे और ओपनर विपिन सौरभ 4 रन पर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए पीयूष सिंह भी 7 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद वैभव ने पारी को पूरी तरह से संभाल लिया।

आयुष लोहारुका ने वैभव सूर्यवंशी का बेहतरीन साथ निभाया और 17 गेंदों पर एक छक्का व एक चौके की मदद से नाबाद 26 रन की पारी खेली। वहीं आकाशराज ने भी 26 रन का योगदान दिया। महाराष्ट्र की ओर से आर. एस. हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी और विक्की ओस्तवाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। जलज सक्सेना ने अपने 4 ओवर में 32 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles