वैभव सूर्यवंशी टॉप पर, IPL पारी में सबसे ज्यादा छक्कों की लिस्ट में बड़ा बदलाव

0

नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेली और 12 छक्के लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इस धमाकेदार प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपने ही एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। वह अब आईपीएल इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हैं। इस सूची में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, मुरली विजय, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जयपुर में शतकीय पारी खेलते हुए 12 छक्के लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में भी उन्होंने 29 गेंदों पर 97 रन की पारी खेलते हुए फिर से 12 छक्के लगाए और अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस सूची में अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर मौजूद हैं, जिन्होंने भी एक पारी में बड़े छक्कों की उपलब्धि हासिल की है।

IPL पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
खिलाड़ी कितने रन की पारी बनाम छक्के साल
वैभव सूर्यवंशी 103 SRH 12 2026
वैभव सूर्यवंशी 97 SRH 12 2026
मुरली विजय 127 RR 11 2010
वैभव सूर्यवंशी 101 GT 11 2025
संजू सैमसन 92 RCB 10 2018
श्रेयस अय्यर 93 KKR 10 2018
शुभमन गिल 129 MI 10 2023
अभिषेक शर्मा 141 PBKS 10 2025
अभिषेक शर्मा 135 DC 10 2026
वैभव सूर्यवंशी 93 LSG 10 2026
युवराज सिंह 68 Delhi Daredevils 9 2014
ऋषभ पंत 97 Gujarat Lion 9 2017
मैदान पर वैभव का तूफान, जैसा कोई नहीं

वैभव सूर्यवंशी का नाम इस लिस्ट में चार बार शामिल है, क्योंकि वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में चार पारियों में 10 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं। उनके बाद अभिषेक शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने यह कारनामा दो बार किया है। वैभव ने पिछले सीजन ही डेब्यू किया था और सिर्फ एक साल के भीतर ही उन्होंने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में बड़ा नाम बना लिया है। इसी वजह से इन दिनों हर तरफ यही चर्चा है कि “वैभव जैसा कोई नहीं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here