वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंद से मचाया कहर, अहम साझेदारी तोड़कर दिलाई बड़ी सफलता

0

नई दिल्ली: भारत की अंडर-19 टीम इस समय दुबई में खेले जा रहे एशिया कप टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। 14 दिसंबर को टीम इंडिया का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हुआ। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भले ही खामोश रहा, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। वैभव ने अपनी गेंदबाजी से मैच की शुरुआत में ही असर दिखाते हुए पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया। उन्होंने फरहान युसूफ को आउट कर पाकिस्तान की 47 रनों की अहम साझेदारी को तोड़ दिया। यह इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी का पहला विकेट रहा, जिसने भारतीय टीम को शुरुआती बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 241 रन का टारगेट रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 30 के स्कोर तक पाकिस्तान के टॉप 4 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इसके बाद पांचवें विकेट के लिए फरहान युसूफ और हुजैफा अहसान के बीच 47 रन की साझेदारी हुई। एक वक्त ये साझेदारी टीम इंडिया के लिए सिर दर्द बनते जा रही थी। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही ओवर में फरहान युसूफ को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया।

भारत की अंडर-19 टीम इस समय दुबई में खेले जा रहे एशिया कप टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। 14 दिसंबर को टीम इंडिया का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भले ही नहीं चला, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। वैभव ने अपनी गेंदबाजी के पहले ही ओवर में फरहान युसूफ को आउट कर पाकिस्तान की 47 रनों की अहम साझेदारी तोड़ दी। यह इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी का पहला विकेट रहा।

वैभव सूर्यवंशी ने फरहान युसूफ को नमन पुष्पक के हाथों कैच आउट करवाकर मैच का अपना पहला विकेट हासिल किया। फरहान युसूफ ने 34 गेंदों में 23 रनों की धीमी पारी खेली। इससे पहले बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी ने 6 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। हालांकि वह बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन गेंदबाजी में अहम विकेट लेकर उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के जल्दी आउट होने के बाद भारत ने रन रेट को मेंटेन करने की कोशिश की लेकिन टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 25 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेली। वह 10वें ओवर में सैयाम के हाथों आउट हो गए। इसके बाद आरोन जॉर्ज और उप-कप्तान विहान मल्होत्रा ने पारी को संभाला और समझदारी से खेलते हुए भारत को 15वें ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। बारिश के कारण ये मैच 49 ओवर का हुआ। हालांकि, भारतीय टीम पूरे 49 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और अंत में 46.1 ओवर में 240 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एरोन जॉर्ज ने 88 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here