35.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

यूथ वनडे में वैभव सूर्यवंशी का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ध्वस्त, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मचाया तहलका

नई दिल्ली : अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के ओपनर विल मलाजचुक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी। उन्होंने तूफानी अंदाज़ में शतक जड़ते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इतना ही नहीं, यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में उन्होंने भारत के वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया, जिससे उनकी यह पारी लंबे समय तक याद की जाएगी।

विल मलाजचुक ने वैभव को पीछे छोड़ा

अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मैच में विल मलाजचुक ने जापान अंडर-19 टीम के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 55 गेंदों में 102 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 12 चौके शामिल थे। इस पारी के दौरान उन्होंने अपना शतक सिर्फ 51 गेंदों में पूरा किया और यूथ वनडे इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उनकी यह विस्फोटक पारी युवाओं के क्रिकेट में नई मिसाल बन गई।

यूथ वनडे में इससे पहले सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के स्टार बैटर वैभव सूर्यवंशी थे जिन्होंने यूथ वनडे में अपना शतक 52 गेंदों पर (ये वैभव का यूथ वनडे में सबसे तेज शतक है) इंग्लैंड के खिलाफ साल 2025 में लगाया था, लेकिन अब विल ने 51 गेंदों पर ऐसा करते हुए वैभव को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के समीर मिन्हास हैं जिन्होंने साल 2026 में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ 42 गेंदों पर ये कमाल किया था।

यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 3 बैटर्स

समीर मिन्हास (पाकिस्तान) बनाम जिम्बाब्वे- 42 गेंद- 2026
विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) बनाम जापान- 52 गेंद- 2026
वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड- 52 गेंद- 2025

विल मलाजचुक ने कासिम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा

विल मलाजचुक ने 51 गेंदों में शतक लगाकर अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने पाकिस्तान के कासिम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 63 गेंदों में शतक बनाया था। अब कासिम अकरम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं, जबकि तीसरे नंबर पर भारत के राज बावा हैं, जिन्होंने साल 2022 में युगांडा के खिलाफ 69 गेंदों में शतक लगाया था। विल की इस पारी ने यूथ क्रिकेट में एक नई कीर्तिमान स्थापित कर दी है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बैटर्स

विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया)- 51 गेंद विरुद्ध जापान (2026)
कासिम अकरम (पाकिस्तान)- 63 गेंद विरुद्ध श्रीलंका (2022)
राज बावा (भारत)- 69 गेंद विरुद्ध युगांडा (2022)
शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया)- 70 गेंद विरुद्ध केन्या (2002)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles