27.8 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ICC T20 रैंकिंग में वरुण का जलवा, हार्दिक और अभिषेक ने भी कायम रखा दम

नई दिल्ली: मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पहली बार आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। वह यह मुकाम पाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई इस सूची में शीर्ष पर रह चुके हैं। वरुण ने एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ 4 रन देकर 1 विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ 24 रन देकर 1 विकेट लिया। इन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पछाड़ते हुए टॉप रैंक हासिल की। इससे पहले फरवरी 2025 में वह दूसरे स्थान तक पहुंचे थे।

कुलदीप यादव ने ICC टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में किया 16 पायदान का छलांग

आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 2025 में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह आईसीसी पुरुष टी20 खिलाड़ियों की रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो गए हैं। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव 16 पायदान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर हैं, जबकि अक्षर पटेल एक पायदान ऊपर 12वें स्थान पर पहुंच गए। जसप्रीत बुमराह चार पायदान चढ़कर 40वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर्स में हार्दिक पंड्या ने किया नंबर 1 स्थान हासिल

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में हार्दिक पंड्या शीर्ष पर कायम हैं, जबकि अभिषेक शर्मा चार स्थान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए। बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शीर्ष पर बने हुए हैं। अभिषेक शर्मा ने करियर के सर्वोच्च 884 रेटिंग अंक हासिल कर लिए। शुभमन गिल 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। तिलक वर्मा दो स्थान खिसककर चौथे और सूर्यकुमार यादव एक स्थान खिसककर सातवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे और जोस बटलर तीसरे स्थान पर हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने दिखाई जबरदस्त फार्म

साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर में दूसरी बार पांच विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती मौजूदा एशिया कप में अच्छी फॉर्म में हैं। वरुण चक्रवर्ती ने एशिया कप 2025 में अब तक यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट लिए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने मेजबान टीम के खिलाफ भारत के पहले मैच में 1/4 का औसत निकाला और चार दिन बाद पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 1/24 का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अपने इस प्रदर्शन की मदद से वरुण चक्रवर्ती तीन स्थान ऊपर चढ़कर पहली बार शीर्ष पहुंच गए। जैकब डफी दूसरे स्थान पर खिसक गए। वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील होसेन तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा चौथे स्थान पर पहुंच गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles