BWF वेटरन टीम के सदस्य और टोक्यो डिफ़ालंपिक चयनित खिलाड़ी गौरांशी शर्मा विशेष रूप से सम्मानित
(NST News) भोपाल। 26 से 31 अगस्त तक टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित सुविनी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान BWF वेटरन टीम के सदस्यों और टोक्यो डिफ़ालंपिक चयनित खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गौरांशी शर्मा को टोक्यो डिफ़ालंपिक में चयनित होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में सुविनी बैडमिंटन परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनके खेल में योगदान को सराहा। सम्मानित खिलाड़ियों में बीके शिकारी 75+, पूनम तत्ववादी , वंदना सक्सेना, शिला नियोगी और गौरांशी शर्मा शामिल थे। वित्त विभाग के उप सचिव विवेक गरु ने सुविनी परिवार की ओर से सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के मैच 29 अगस्त को खेले गए। इस प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और जूनियर सभी वर्गों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और दर्शकों का उत्साह भी देखने लायक रहा।


