VHT: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की शानदार गेंदबाजी, श्रेयस-सूर्यकुमार समेत 5 विकेट झटके

0

नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर भारतीय तेज गेंदबाजी विभाग बेदम दिखाई दे रही है। इस बीच विजय हजारे ट्रॉफी में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शनिवार (28 दिसंबर) को शानदार गेंदबाजी की। पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने मुंबई के शीर्ष क्रम को झकझोर कर रख दिया। सूर्यकुमार यादव और कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज भी उनके आगे नहीं टिके। अर्शदीप ने पहले स्पेल में 7 ओवर किए। 29 रन देकर 5 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने पहले अंगकृष रघुवंशी को पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। वह पहले ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। इसके बाद आयुष म्हात्रे को अर्शदीप ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। वह तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। इसके बाद पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हुए। वह खाता भी नहीं खोल पाए।

श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा

अर्शदीप सिंह ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। श्रेयस 17 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया था। इसके बाद अर्शदीप ने शिवम दुबे को 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। उन्होंने 25 गेंद पर 3 चौके की मदद से 17 रन बनाए। मुंबई का स्कोर 61 ओवर में 6 विकेट हो गया।

चैंपियंस ट्रॉफी के मद्देनजर भारत के लिए अच्छी खबर

अर्शदीप सिंह को टेस्ट क्रिकेट में भले ही मौका न मिला हो, लेकिन वह लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। खास टी20 क्रिकेट में। चैंपियंस ट्रॉफी के मद्देनजर उनका यह प्रदर्शन भारत के लिए अच्छी खबर है। खासकर तब जब मोहम्मद शमी की फिटनेस पर सवाल है। मोहम्मद सिराज खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here