34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

विभु त्यागी ने डेफलिम्पिक्स गोल्फ़ सेलेक्शन ट्रायल्स में मारी बाज़ी, हर्ष सिंह और जसतर सिंह रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर

ग्रेटर नोएडा. महाराष्ट्र के विभु त्यागी ने डेफलिम्पिक्स सेलेक्शन ट्रायल्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। प्रतिष्ठित जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में 6 से 8 अगस्त तक चले इस तीन दिवसीय आयोजन में त्यागी ने 24-ओवर पार (कुल 168) का स्कोर बनाकर लीडरबोर्ड पर कब्ज़ा जमाया। गर्मी, उमस और तेज़ हवाओं जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उनका खेल सधा और आत्मविश्वास से भरा रहा। उत्तर प्रदेश के हर्ष सिंह ने दूसरा स्थान और चंडीगढ़ के जसतर सिंह बिलिंग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन में कुल छह खिलाड़ी, जिनमें एक महिला गोल्फ़र भी शामिल थीं, ने हिस्सा लिया, जो श्रवण-बाधित खिलाड़ियों के लिए खेलों में बढ़ती भागीदारी और समावेशिता का संकेत देता है।

यह चयन ट्रायल भारतीय गोल्फ संघ (IGU) के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय खेल परिषद् बधिर (AISCD) द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन IGU के कोषाध्यक्ष संजीव रत्तन और AISCD के चेयरमैन मोहिंदर सिंह ने किया, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक सोमेश शर्मा और तकनीकी निदेशक (बैडमिंटन) सोनू आनंद शर्मा भी मौजूद रहीं।

AISCD के चेयरमैन मोहिंदर सिंह ने कहा, ट्रायल्स पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए। भले ही प्रतिभागियों की संख्या कम थी, लेकिन मुकाबला कड़ा रहा और खिलाड़ियों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। विजेताओं को शुभकामनाएं, और हम टोक्यो डेफलिम्पिक्स 2025 में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। हालांकि पहले राउंड के बाद महाराष्ट्र के ईशांत एस. शिकारे को गोल्फ के 2023 नियमों के अनुच्छेद 3.3b का उल्लंघन करने पर अयोग्य घोषित कर दिया गया। टूर्नामेंट समिति ने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles