LPL में कैंडी रॉयल्स के लिए खेलेंगे विजय शंकर, संन्यास के बाद शुरू होगी नई पारी

0

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 में कैंडी रॉयल्स टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। हाल ही में विजय शंकर ने भारतीय घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा की थी। अब वह अंतरराष्ट्रीय फ्रेंचाइजी क्रिकेट में नई शुरुआत करने जा रहे हैं।  कैंडी रॉयल्स ने विजय शंकर को अपने ओवरसीज़ स्टार खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया है। टीम की मार्की साइनिंग में इंग्लैंड के मोईन अली, श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा और अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज़ भी शामिल हैं। विजय शंकर ने 22 मई को घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास लेते हुए कहा था कि वह नए अवसरों की तलाश में अधिक क्रिकेट खेलना चाहते हैं और LPL उनकी इस नई यात्रा का पहला कदम होगा।

लंका प्रीमियर लीग का 2026 सीजन 17 जुलाई से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा। गौरतलब है कि 2025 में T20 विश्व कप की तैयारियों के चलते श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने LPL का आयोजन स्थगित कर दिया था। अब दो साल बाद टूर्नामेंट की वापसी हो रही है।  इस बार LPL में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जाफना किंग्स ने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और तस्कीन अहमद को टीम में शामिल किया है, जबकि कोलंबो कैप्स में जेम्स नीशम और बेन मैकडरमॉट खेलेंगे। दांबुला सिक्सर्स ने साहिबजादा फरहान और रीजा हेंड्रिक्स को चुना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here