विनीत का धमाकेदार शतक, भारत U19 ने श्रीलंका के सामने रखा 291 रन का लक्ष्य

0

नई दिल्ली : भारत अंडर-19 टीम ने तीसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ वीके विनीत के शानदार शतक और लक्ष्य रायचंदानी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 290 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही श्रीलंका अंडर-19 टीम के सामने जीत के लिए 291 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा गया। मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

विनीत ने ठोके 131 रन, श्रीलंका के खिलाफ चमका बल्ला

इंडिया के लिए विनीत ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेली और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए। विनीत ने इस मुकाबले में 136 गेंदों पर 3 छक्कों और 13 चौकों के साथ 131 रन बनाए। विनीत के अलावा लक्ष्य ने भी टीम के लिए अहम पारी खेली और 63 गेंदों पर 7 चौकों के साथ 61 रन बनाए। विनीत और लक्ष्य के बीच इस मुकाबले में तीसरे विकेट के लिए 108 रन की शतकीय साझेदारी भी हुई।

विनीत ने ठोके 131 रन

इंडिया की तरफ से टीम के ओपनर व कप्तान यशवर्धन चौहान ने 6 रन जबकि रजत बघेल ने 14 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बनाए। दोनों ओपनर के फेल हो जाने के बाद विनीत ने पारी को पूरी तरह से संभालने का काम किया। कुशाग्र ओझा ने 3 रन जबकि अर्जुन राजपूत ने 14 रन की पारी खेली। शाविन विनोद ने 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 3 चौकों की मदद से 31 गेंदों पर 26 रन का अहम पारी खेली जबकि मोहित 19 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से सेथमिका सेनेविरात्ने ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

तीसरे वनडे के लिए इंडिया अंडर 19 की प्लेइंग इलेवन

यशवर्धन चौहान (कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, लक्ष्य रायचंदानी, अर्जुन राजपूत, शाविन विनोद,मोहित उलवा, अनमोलजीत सिंह, रोहित यादव, ईशान सूद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here