विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में दबदबा, सचिन तीसरे स्थान पर; रोहित सूची से बाहर

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला गया और इस मैच में विराट कोहली ने 74 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वह अब न्यूजीलैंड के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रिकी पोंटिंग की बराबरी की। सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हैं।

आपको बता दें कि टॉप 10 की इस लिस्ट में सिर्फ दो ही भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं। विराट कोहली कीवी टीम के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 1971 रन बना चुके हैं। वह अभी रिकी पोंटिंग की बराबरी पर हैं लेकिन वह अगले वनडे मैच में 1 रन बनाते ही उन्हें पीछे छोड़ देंगे। वहीं सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1750 रन बनाए थे।

टॉप 10 के अलावा बात करें तो भारत के स्टार खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग इस मामले में 17वें, रोहित शर्मा 19वें और सौरव गांगुली 22वें स्थान पर हैं। सहवाग के नाम कीवी टीम के खिलाफ 1157 वनडे रन दर्ज हैं। वहीं रोहित शर्मा अब तक 1134 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में बना चुके हैं। वह वीरेंद्र सहवाग को आसानी से इस सीरीज में पीछे छोड़ सकते हैं। सौरव गांगुली ने कीवी टीम के खिलाफ 1079 एकदिवसीय रन बनाए थे।

कीवी टीम के खिलाफ किस बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज्यादा वनडे रन? देखिए टॉप 10 की सूची
खिलाड़ी देश करियर मैच पारियां रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट 100s 50s 0s 4s 6s
विराट कोहली भारत 2010-2026 37 37 1971 154* 57.97 2014 97.86 7 11 1 181 29
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 1995-2011 51 50 1971 141* 45.83 2412 81.71 6 12 2 194 21
सचिन तेंदुलकर भारत 1990-2009 42 41 1750 186* 46.05 1835 95.36 5 8 4 206 26
कुमार संगकारा श्रीलंका 2001-2015 47 45 1568 113* 40.20 1990 78.79 2 12 3 170 15
सनथ जयसूर्या श्रीलंका 1991-2009 47 45 1519 140 33.75 1666 91.17 5 8 5 154 41
जैक कैलिस दक्षिण अफ्रीका 1996-2012 45 44 1449 111 40.25 2087 69.42 3 9 3 126 16
मार्क वॉ ऑस्ट्रेलिया 1990-2002 39 39 1362 110 40.05 1766 77.12 3 9 5 98 12
महेला जयवर्धने श्रीलंका 2001-2015 50 45 1326 116 33.15 1700 78.00 3 5 4 132 12
तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका 2002-2016 39 35 1308 116 42.19 1620 80.74 3 6 0 156 7
डेविड बून ऑस्ट्रेलिया 1986-1995 39 38 1305 100 39.54 1962 66.51 1 9 1 116 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here