हर्षित की घातक गेंदबाज़ी से विराट कोहली हाउस की एकतरफ़ा जीत

0

भोपाल: ओल्ड कैम्पियन मैदान पर खेली जा रही मयंक चतुर्वेदी इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में आज हर्षित की घातक गेंदबाजी की मदद से विराट कोहली हाउस ने धोनी हाउस को 5 विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।6 विकेट लेने वाले हर्षित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

महेंद्र सिंह धोनी हाउस पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 98 रनों पर ऑलआउट हो गई है। हर्षित पटेल ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए छह बल्लेबाजों को आउट किया।धोनी हाउस की और से अनय जैन ने 35,वरुण ने 21 व नैतिक जैन ने 17 रन बनाये। विराट कोहली हाउस की ओर से हर्षित पटेल ने 6 जबकि अभिज्ञान व धैर्य अधलाखा ने एक एक विकेट लिये ।

जवाबी पारी खेलते हुए विराट कोहली हाउस ने रिदय माहेश्वरी के आतिशी नाबाद 42 रन व आदर्श धाकड के 16 रनों की मदद से मैच पाँच विकेट से जीत लिया।धोनी हाउस की ओर से नैतिक जैन व सारांश सिंह ने दो -दो विकेट प्राप्त किये।मैच मैं शानदार गेंदबाज़ी के लिये हर्षित पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।आज मैच से पूर्व खिलाड़ियों से वरिष्ठ क्रिकेटरों अक्षत शर्मा ,रवींद्र पालकर व के जी शर्मा ने परिचय प्राप्त किया।इस अवसर पर अतुल खरे,जावेद हमीद स्वदेश सिंह कुशवाह,हर्ष चौहान, हरभान सिंह सेंगर, शैलेश पटेल, ुनील अहिरवार,प्रीति यादव एवं दीपक बाजपई आदि उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here