ICC रैंकिंग में विराट की बादशाहत, हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर में एक ऐसा ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है, जो अब तक दुनिया का कोई भी क्रिकेटर हासिल नहीं कर सका था। कोहली ने साल 2024 में जहां टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान किया था तो वहीं उन्होंने मई 2025 में टेस्ट फॉर्मेट से भी संन्यास ले लिया था। आईसीसी की तरफ से जारी की गई 16 जुलाई को लेटेस्ट रैंकिंग में कोहली की टी20 रेटिंग प्वाइंट्स में बदलाव किया गया जो पहले 897 थी वह 909 हो गई, इसी के साथ कोहली के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो इससे पहले वर्ल्ड क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका था।

विराट कोहली ने रचा कीर्तिमान, बने तीनों फॉर्मेट में 900+ रेटिंग पाने वाले पहले क्रिकेटर विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। वह दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट—टेस्ट, वनडे और टी20—में ICC रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल किए हैं। ऐसा अब तक दुनिया का और कोई खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका है। कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अधिकतम 911 और वनडे में 937 रेटिंग प्वाइंट हासिल आईसीसी की रैंकिंग में हासिल किए हैं। वहीं विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में 900 प्लस रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले अब तक के दूसरे भारतीय और वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ पांचवें खिलाड़ी हैं। कोहली से पहले भारत की तरफ से टी20 में 900 प्लस रेटिंग प्वाइंट सूर्यकुमार यादव ने हासिल किए थे।

टी20 इंटरनेशनल में 900 रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी

डेविड मलान (इंग्लैंड) – 919 रेटिंग प्वाइंट
सूर्यकुमार यादव (भारत) – 912 रेटिंग प्वाइंट
विराट कोहली (भारत) – 909 रेटिंग प्वाइंट
आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) – 904 रेटिंग प्वाइंट
बाबर आजम (पाकिस्तान) – 900 रेटिंग प्वाइंट

कब टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखेंगे कोहली

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट लेने के बाद अब विराट कोहली के मैदान पर टीम इंडिया की जर्सी में दोबारा नजर आने को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह और बेसब्री देखने को मिल रही है। कोहली ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किए हैं, उसके बाद उन्हें खेलते देखना हर क्रिकेट प्रेमी के लिए खास अनुभव होता है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वह अगली बार कब और किस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ अगस्त महीने में होने वाली वनडे सीरीज के रद्द होने के बाद अब ऐसी उम्मीद लगाई जा सकती है कि कोहली अक्टूबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए दिख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here