विराट कोहली का जलवा: 4 मैचों में तीसरा शतक, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा

0
नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी में 15 साल बाद खेलते हुए दिल्ली के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक जमाया। उन्होंने यह शतक मात्र 83 गेंदों में पूरा किया। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके इस पूर्व कप्तान ने अपनी पिछली पांच पारियों में लगातार 50 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें पिछली चार में से तीन पारियों में शतक शामिल है। इस मैच के दौरान कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे कर लिए और यह उपलब्धि केवल 330 पारियों में हासिल कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विराट कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बावजूद वह मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद अक्टूबर 2025 में भारत के लिए वापसी करते दिखे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले दो मैचों में उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली, लेकिन सिडनी में नाबाद 74 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी फॉर्म का संकेत दे दिया। इसके बाद से उनका बेहतरीन फॉर्म लगातार जारी है।
कोहली का धमाकेदार फॉर्म: शतक और रिकॉर्ड की झड़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here