प्रसून सारंग स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में विश्वास सारंग एकेडमी और MCCA की शानदार जीत

0

NST NEWS, भोपाल।  प्रसून सारंग स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबलों में विश्वास सारंग क्रिकेट एकेडमी और मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट एकेडमी (MCCA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रभावशाली जीत दर्ज की।  सीनियर वर्ग के मुकाबले में विश्वास सारंग क्रिकेट एकेडमी ने कैनरा क्रिकेट क्लब को 42 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वास सारंग एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैनरा क्रिकेट क्लब की टीम 27.4 ओवरों में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कैनरा की ओर से नीरव मेहर ने 56 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विश्वास सारंग एकेडमी की ओर से अभिषेक यादव ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 4 विकेट हासिल किए और टीम की जीत के नायक बने।

वहीं प्रसून सारंग स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के एकतरफा मुकाबले में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट एकेडमी (MCCA) ने विपक्षी टीम को 156 रनों के बड़े अंतर से हराया। विश्वास सारंग क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मैच में MCCA ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 7 विकेट पर 188 रन बनाए। MCCA की ओर से कार्तिक शर्मा ने 55 गेंदों पर 33 रन, निशांत परचवानी ने 28 गेंदों पर 32 रन और अंशुमन मुखिया ने 19 रनों का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से मंत्रा जोहरी ने दो विकेट लिए।

189 रनों के लक्ष्य के जवाब में विपक्षी टीम MCCA के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और केवल 32 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से कियांश राठौर ने सर्वाधिक 11 रन बनाए। MCCA के लिए अमोघ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि विराट और अखंड ने भी प्रभावी प्रदर्शन कर टीम को 156 रनों की बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here