व्हालीबॉल नाइट टूर्नामेंट का आयोजन 26 से 28 तक

0

भोपाल। व्हालीबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गवर्नमेंट क्वार्टर, कोटरा सुल्तानाबाद स्थित शासकीय खेल मैदान पर 26 से 28 फरवरी 2018 तक व्हालीबॉल नाईट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ी टीम तैयार कर प्रतिभागिता करेंगे। प्रतियोगिता में टीमों की प्रतिभागिता निःशुल्क रखी गई है। प्रतियोगिता में प्रतिदिन लगभग चार मैच खेले जाएंगे। विजेता टीम को पच्चीस हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को बीस हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीम को दस हजार रुपये के नगद पुरस्कार एवं ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता जनसहयोग से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 फरवरी 2018 को सांय 5.30 बजे विधायक मान. श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर श्री अरूणेश्वर सिंहदेव, पार्षद श्री प्रदीप मोनू सक्सेना आदि मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी श्री प्रणव मजूमदार से उनके मोबाइल 9630451433 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।