वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी, 148 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

0

नई दिल्ली : इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का शानदार फॉर्म एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भी जारी रहा। श्रीलंका ए के खिलाफ अहम मुकाबले में वैभव ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई, हालांकि वह अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। इससे पहले उन्होंने यूएई के खिलाफ लीग मुकाबले में 204 रन की शानदार पारी खेली थी। वैभव ने उसी लय को बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में भी अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया और भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, अर्धशतक से चूके

श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत के लिए पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा ने की और वैभव ने क्रीज पर आने के बाद कुछ गेंदें पिच को भांपने के लिए ली और फिर उन्होंने अपने अंदाज में बैटिंग करना शुरू कर दिया। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने शुरुआती ओवर्स से ही स्पिनर को लगा दिया था, लेकिन वो भी वैभव को नहीं रोक पाए। हालांकि वैभव इस मैच में अर्धशतक से चूक गए।

वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ काफी मैच्योर तरीके से बैटिंग करते हुए नजर आए और वो खराब गेंदों पर शॉट लगा रहे थे, लेकिन एक गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में वो कैच आउट हो गए। उन्होंने 27 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके लगाए जबकि उनका स्ट्राइक रेट 148.15 का रहा। वैभव ने इस मैच में अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 48 गेंदों पर 80 रन की शानदार साझेदारी की और भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल रहे। भारत ने इस मैच में यानी श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में अपना पहला विकेट वैभव के रूप में तब गंवाया जब टीम का स्कोर 80 रन पर पहुंच चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here