24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है: कपिल देव

एनएसटी न्यूज़, भोपाल।  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 1983 विश्व कप विजेता कपिल देव का भोपाल आगमन पर गुरुवार को स्टेट हैंगर पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे विदिशा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश पहुंचे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कपिल देव का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कपिल देव ने कहा कि मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, यह बहुत ही प्रसन्नता वाली बात है। विदिशा में इतने खिलाड़ी इकट्ठे हुए हैं यह गर्व की बात है, और यह हमें बताता है कि देश में खेल कितने बढ़ रहे हैं। आज देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष योगदान है। आज छोटी-छोटी जगह में खिलाड़ी निकल रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा क्रिकेटरों को आईपीएल और लीग जैसी क्रिकेट को छोड़कर देश के लिए खेलने का सपना रखना चाहिए। कपिल देव ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता सिखाने का जरिया है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को किसी न किसी खेल से जुड़ना चाहिए। खेल व्यक्ति को न सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी संतुलित करता है। उन्होंने मध्यप्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सांसद खेल महोत्सव जैसी पहल की सराहना की।

शिवराज सिंह ने कहा – खेलों से निखरती है युवा ऊर्जा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए खेलों को गांव-गांव तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कपिल देव जैसे खिलाड़ियों की उपस्थिति से युवाओं में खेल के प्रति नया उत्साह जागता है। इस मौके पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कपिल देव जैसे प्रेरणास्रोत खिलाड़ियों का यहां आना युवाओं के लिए बड़ा संदेश है कि मेहनत और अनुशासन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान कपिल देव ने कहा कि वे मध्यप्रदेश के युवाओं में खेलों को लेकर बढ़ती रुचि देखकर बेहद खुश हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में प्रदेश से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles