बीडीसीए अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में अंकुर, अभय गोस्वामी और सिली पॉइंट अकादमी की शानदार जीत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (BDCA) द्वारा आयोजित स्वर्गीय गोविंद नारायण सिंह दाऊ साहब कप” अंडर-15 बॉयज इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को तीन मुकाबले खेले गए। सभी मैचों में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। बाबे अली मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में सिली पॉइंट क्रिकेट अकादमी ने सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया।सेंट माइकल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन पर ऑल आउट हो गई। मानवेन्द्र और उमेद ने 23-23 रन बनाए। सिली पॉइंट के कार्तिकेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि दिवाकर ने 3 विकेट लिए। जवाब में सिली पॉइंट ने 28.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। युग रघुवंशी ने नाबाद 43 रन और अनिकेत जैन ने नाबाद 34 रन बनाए।

अंकुर अकादमी की 63 रन से जीत

फेथ क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में अंकुर क्रिकेट अकादमी ने फेथ क्रिकेट क्लब को 63 रनों से हराया। अंकुर अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 111 रन बनाए। प्रयाग ने शानदार 54 रन जोड़े। फेथ क्लब के आर्यवर्धन ने 3 विकेट लिए।जवाब में फेथ क्लब की टीम 33.2 ओवर में सिर्फ 48 रन पर सिमट गई। अंकुर अकादमी के जय धाकड़ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट और अथर्व ने 3 विकेट लिए।

अभय गोस्वामी अकादमी की शानदार प्रदर्शन

डीपीएस मैदान पर खेले गए तीसरे मुकाबले में अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी ने कैप अकादमी को 106 रनों से पराजित किया।अभय गोस्वामी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में 160 रन बनाए। धैर्य तिवारी ने शानदार 66 रन जोड़े।कैप अकादमी के रिषव ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कैप अकादमी की टीम 28.1 ओवर में केवल 54 रन पर ऑल आउट हो गई। अभय गोस्वामी अकादमी के मयंक मंडराई ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here