25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

वाशिंगटन सुंदर का कमाल! 23 गेंदों में 49 रन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का तीसरा मुकाबला रविवार, 2 नवंबर को होबार्ट के बेलेरीव ओवल में खेला गया। इस रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया। भारत को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह इस मैदान पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में किसी भी टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ साबित हुआ। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली है।

टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर (गुरुवार) को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा. होबार्ट टी20 मैच में भारत के लिए रनचेज में वॉशिंगटन सुंदर ने 23 बॉल नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल रहे. दोनों टीम्स के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कैनबरा में बारिश के चलते धुल गया था. वहीं मेलबर्न में हुए टी20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी.

रनचेज़ के दौरान भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन शुरुआती विकेटों के कारण लय टूटती रही। अभिषेक शर्मा आक्रामक अंदाज़ में नजर आए और 16 गेंदों में 25 रन (2 चौके, 2 छक्के) बनाकर नाथन एलिस का शिकार बने। एलिस ने इसके बाद शुभमन गिल (15 रन) को भी पवेलियन भेजा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 24 रनों की छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी खेली, हालांकि वे भी अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और आउट हो गए। सूर्यकुमार के तीसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटने के बाद अक्षर पटेल (17 रन) और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। हालांकि, एलिस ने एक बार फिर झटका देते हुए अक्षर को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

अक्षर पटेल के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर के बीच पांचवें विकेट के लिए 34 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. तिलक 29 रन बनाकर जेवियर बार्टलेट का शिकार बने. यहां से वॉशिंगटन सुंदर (49* रन) और जितेश शर्मा (22* रन) भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचाया.

भारत का स्कोरकार्ड: (188/5, 18.3 ओवर्स)
बल्लेबाज विकेट रन
अभिषेक शर्मा कैच जोश इंगलिस, बोल्ड नाथन एलिस 25
शुभमन गिल LBW नाथन एलिस 15
सूर्यकुमार यादव कैच नाथन एलिस, बोल्ड मार्कस स्टोइनिस 24
तिलक वर्मा कैच जोश इंगलिस, बोल्ड जेवियर बार्टलेट 29
अक्षर पटेल कैच जेवियर बार्टलेट, बोल्ड नाथन एलिस 17
वॉशिंगटन सुंदर नाबाद 49*
जितेश शर्मा नाबाद 22*

विकेट पतन: 1-33 (अभिषेक शर्मा, 3.3 ओवर), 2-61 (शुभमन गिल, 5.3 ओवर), 3-76 (सूर्यकुमार यादव, 7.3 ओवर), 4-111 (अक्षर पटेल, 11.1 ओवर), 5-145 (तिलक वर्मा, 14.2 ओवर)

ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने शुरुआती दो विकेट जल्दी गंवा दिएट्रेविस हेड (6 रन) और विकेटकीपर जोश इंगलिस (1 रन) को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। शुरुआती झटकों के बाद टिम डेविड और कप्तान मिचेल मार्श ने तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला। इस दौरान टिम डेविड ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 23 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपनी अर्धशतक पूरी की।

वरुण चक्रवर्ती ने कंगारू कप्तान मिचेल मार्श को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. वरुण ने फिर अगली गेंद पर मिचेल ओवेन (0 रन) को भी बोल्ड कर दिया. इसके बाद टिम डेविड पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए. डेविड ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और पांच छक्के शामिल रहे. डेविड के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू शॉर्ट ने छठे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. स्टोइनिस ने 39 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं शॉर्ट ने नाबााद 26 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन और वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट झटके.

ऑस्ट्रेलिया का स्कोरकार्ड: (186/6, 20 ओवर्स)
बल्लेबाज विकेट रन
ट्रेविस हेड कैच सूर्यकुमार यादव, बोल्ड अर्शदीप सिंह 6
मिचेल मार्श कैच तिलक वर्मा, बोल्ड वरुण चक्रवर्ती 11
जोश इंगलिस कैच अक्षर पटेल, बोल्ड अर्शदीप सिंह 1
टिम डेविड कैच तिलक वर्मा, बोल्ड शिवम दुबे 74
मिचेल ओवेन बोल्ड वरुण चक्रवर्ती 0
मार्कस स्टोइनिस कैच रिंकू सिंह (सब), बोल्ड अर्शदीप सिंह 64
मैथ्यू शॉर्ट नाबाद 26*
जेवियर बार्टलेट नाबाद 3*

विकेट पतन: 1-6 (ट्रेविस हेड, 0.4 ओवर), 2-14 (जोश इंगलिस, 2.3 ओवर), 3-73 (मिचेल मार्श, 8.2 ओवर), 4-73 (मिचेल ओवेन, 8.3 ओवर), 5-118 (टिम डेविड, 12.6 ओवर), 6-182 (मार्कस स्टोइनिस, 19.3 ओवर)

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए। बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और विकेटकीपर जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया। वहीं, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और संजू सैमसन को इस मैच से बाहर रखा गया। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने भी एक बदलाव करते हुए जोश हेज़लवुड की जगह ऑलराउंडर सीन एबॉट को अपनी अंतिम एकादश में शामिल किया।

तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन और सीन एबॉट.

तीसरे टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग-11: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 21 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि कंगारू टीम ने 12 मुकाबले जीते. जबकि 2 मैचों का नतीजा नहीं निकल सका. यानी टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारी रहा है.

भारत vs ऑस्ट्रेलिया (H2H)

कुल टी20 इंटरनेशनल मैच: 35
भारत ने जीते: 21
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 12
बेनतीजा: 2

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles