इंग्लैंड की रैंकिंग पर वसीम जाफर का तंज, बोले- ‘ICC को इस पर ध्यान देना चाहिए’, वॉन को किया टैग

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने इंग्लैंड की टीम को आईसीसी की नई वनडे रैंकिंग में 8वें स्थान पर देख मजाक उड़ाने का मौका नहीं छोड़ा। इंग्लैंड हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से हार गया था। इसी हार के बाद उसकी रैंकिंग और नीचे खिसक गई। जाफर ने सोशल मीडिया पर इंग्लैंड का मजाक उड़ाते हुए आईसीसी को भी निशाने पर लिया और इंग्लिश टीम पर तंज कसते हुए मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी।

इंग्लैंड की टीम का मजाक उड़ाया माइकल वॉन ने

वसीम जाफर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर आईसीसी की वनडे रैंकिंग की एक तस्वीर साझा करते हुए इंग्लैंड की खराब स्थिति का मजाक उड़ाया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि इंग्लैंड को 8वें नंबर पर रखना निश्चित रूप से क्रिकेट की भावना के खिलाफ है और आईसीसी को इस पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही जाफर ने माइकल वॉन को भी इस पोस्ट में टैग किया।

आईसीसी की वर्तमान रैंकिंग के अनुसार इंग्लैंड 35 मैचों में 3051 अंक और 87 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर है। हेडिंग्ले में मिली शर्मनाक हार के बाद मेजबान टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी वापसी करना चाहेगी। इंग्लैंड 4 सितंबर और 7 सितंबर को लॉर्ड्स और द रोज बाउल में क्रमशः दूसरे और तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला करेगा।

तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में प्रोटियाज ने इंग्लैंड को भारी मात दी। केशव महाराज ने 5.3 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि वियान मुल्डर ने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके। दोनों गेंदबाजों ने मिलकर इंग्लिश टीम के सात विकेट चटका दिए। जेमी स्मिथ 48 गेंदों में 54 रन बनाकर 15 रन के आंकड़े को पार करने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। इंग्लैंड की अन्य बल्लेबाजी लाइन-अप पूरी तरह फ्लॉप रही और सात बल्लेबाज दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए, जिससे टीम 131 रन पर ऑल आउट हो गई।

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए एडेन मार्करम ने 55 गेंदों में 86 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की कमान संभाली। उनकी पारी में 13 चौके और दो छक्के शामिल थे। ओपनिंग पार्टनर रयान रिकेल्टन 59 गेंदों में 31* रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने 3.5 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। साउथ अफ्रीका ने 20.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 137 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here