37 C
New Delhi
Wednesday, May 14, 2025

सेलिंग प्रतियोगिता में वाटर स्पोटर््स अकादमी के खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार

भोपाल। राजधानी स्थित बड़ी झील पर खेली जा रही राजाभोज मल्टीक्लाॅस सेलिंग चैम्पियनशिप (रैकिंग) के तीसरे दिन आज विभिन्न क्लाॅस वोट की 6-6 रैस आयोजित की गई। चैम्पियनशिप में खेले गए मुकाबलों में आज भी वाटर स्पोटर््स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा। हवा के रूख पर केन्द्रित पाल नौकायन (सेलिंग) में आज हवा की गति 10 से 15 नाॅट तक रही जिसका देशभर से आए खिलाड़ियों ने भरपूर फायदा उठाते हुए अपने खेल जौहर का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को नियमानुसार तरीके से संचालन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय जूरी पेनल द्वारा पूरे दिन पानी पर रहकर नजर बनाए रखी जा रही है।

बड़ी झील पर चल रही मल्टीक्लाॅस सेलिंग चैम्पियनशिप के लैजर 4.7 क्लाॅस वोट इवेन्ट में पांच रैस के बाद अकादमी की खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने बढ़त बनाए रखी और वह शीर्ष स्थान पर चल रही हैं जबकि दूसरे क्रम पर अकादमी के खिलाड़ी राममिलन यादव और तीसरे क्रम पर सतीष यादव चल रहे हैं। इसी तरह लैजर रेडियल क्लास वोट इवेन्ट में भी अकादमी की खिलाड़ी महक मानकर ओवरआॅल दूसरे और तनु बिसेन तीसरे स्थान पर चल रही हैं। जबकि पूना की रमया सर्वानन शीर्ष स्थान पर बढ़त बनाए हुए है।

चैम्पियनशिप में 49मत क्लास वोट इवेन्ट में अकादमी के पूर्व खिलाड़ी एवं भारतीय नौ सेना का प्रतिनिधित्व कर रहे आनंद ठाकुर और विशाल ठाकुर की जोड़ी शीर्ष स्थान बनाए हुए है। प्रतियोगिता में आर्मी याटिंग नोड मुंबई के खिलाड़ी 470, आर एस एक्स और फिन क्लास वोट इवेन्ट में अपना दबदबा बनाए रखते हुए पहली तीन पोजीशन पर हैं। लैजर स्टेन्डर्ड में मुंबई के खिलाड़ी उपमन्यू दत्ता शीर्ष पर बढत बनाए हुए है जबकि दूसरे क्रम पर टीएससी बैंगलूरू के विष्णू सर्वानन और तीसरे क्रम पर आर्मी याटिंग नोड मुंबई के गुरजीत सिंह चल रहे हैं। आॅप्टीमिस्ट क्लाॅस वोट प्रोटेस्ट होने के कारण अंतिम परिणाम आना बाकी है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles