31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

WCL 2025: इंडिया-पाकिस्तान से पहले विवाद, फैंस ने उठाए खिलाड़ियों की देशभक्ति पर सवाल

नई दिल्ली: WCL 2025 की शुरुआत 18 जुलाई से हो चुकी है, जिसमें इंडिया चैंपियंस टीम भी खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरी है। इस सीजन में एक बार फिर से युवराज सिंह की कप्तानी में ये टीम अपने खिताब को डिफेंड करने उतरेगी। इंडिया ने इस लीग के पहले सीजन में फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। अब इस सीजन में इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के साथ 20 जुलाई को होना है, लेकिन इससे पहले बवाल मच गया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले इंडिया चैंपियंस के लिए खेल रहे खिलाड़ियों पर क्रिकेट फैंस बुरी तरह से भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

भारतीय दिग्गजों पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की दर्दनाक हत्या कर दी गई थी, और उसके बाद भारत-पाकिस्तान संबंध में और तनाव पैदा हो गया था। भारत ने इस घटना के बाद कई कड़े कदम उठाए और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक भी किया गया था। भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने सभी तरह के संबंध खत्म कर दिए थे, लेकिन एक बार फिर से इंडिया-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर लोगों में आक्रोश है।

सोशल मीडिया पर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले माहौल बेहद गर्म नजर आ रहा है। खासतौर पर इंडिया चैंपियंस टीम के कप्तान युवराज सिंह समेत सुरेश रैना, शिखर धवन, इरफान पठान, युसूफ पठान जैसे खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और इनकी देशभक्ति पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलना देश के साथ गद्दारी है तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर आप पाकिस्तान के साथ खेल रहे हैं तो फिर देश वापस मत आइए। लोग इस मैच को रद्द करने की मांग बीसीसीआई से भी कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles