WCL 2026: इंग्लैंड चैंपियंस की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल, टॉप-5 बैटर-बॉलर

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के चौथे मैच में रविवार (5 अक्टूबर) को इंडिया चैंपियंस को इंग्लैंड चैंपियंस ने 21 रनों से हरा दिया। इंडिया चैंपियंस का यह दूसरा मैच था और वह अंक तालिका में तीसरे नंबर पर खिसक गई है। साउथ अफ्रीका चैंपियंस शीर्ष पर है। इंग्लैंड चैंपियंस दूसरे नंबर पर है। बांग्लादेश चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस ने अबतक मैच नहीं खेली है। 3 अक्टूबर को दोनों का मुकाबला, जो नहीं हुआ और 1-1 अंक मिला। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस छठे और वेस्टइंडीज चैंपियंस सातवें नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को इंडिया चैंपियंस ने उसे 46 रनों से हराया था। वेस्टइंडीज चैंपियंस को साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 97 रनों से हराया था।

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स अंक तालिका
टीम मैच जीत हार ड्रॉ बेनतीजा अंक अंक तालिका
साउथ अफ्रीका चैंपियंस 1 1 0 0 0 2 4.85
इंग्लैंड चैंपियंस 1 1 0 0 0 2 1.05
इंंडिया चैंपियंस 2 1 1 0 0 2 0.625
पाकिस्तान चैंपियंस 1 0 0 0 1 1 0
बांग्लादेश चैंपियंस 1 0 0 0 1 1 0
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 1 0 1 0 0 0 -2.3
वेस्टइंडीज चैंपियंस 1 0 1 0 0 0 -4.85
वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026: टॉप-5 रन स्कोरर कौन?

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो रिचर्ड लेवी शीर्ष पर हैं। उन्होंने 87 रन बनाए हैं। रवि बोपारा 83 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। युवराज सिंह ने 71 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। एबी डिविलियर्स 70 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। डार्सी शॉर्ट 65 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं।

खिलाड़ी मैच पारी नॉटआउट रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक छक्का चौका
1. रिचर्ड लेवी 1 1 – 87 87 87 39 223.08 – 1 8 5
2. रवि बोपारा 1 1 – 83 83 83 46 180.43 – 1 6 5
3. युवराज सिंह 1 1 – 71 71 71 44 161.36 – 1 6 5
4. एबी डिविलियर्स 1 1 – 70 70 70 39 179.49 – 1 5 4
5. डार्सी शॉर्ट 1 1 – 65 65 65 28 232.14 – 1 7 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here