वेस्टइंडीज का वनडे के बाद टी20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप, इंग्लैंड की बेहतरीन शुरुआत

0

नई दिल्ली: हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ने बेहतरीन शुरुआत की है। अंग्रेजों ने मंगलवार (11 जून) को साउथेम्प्टन में तीसरे टी20 में 37 रन से हराकर वेस्टइंडीज का वनडे के बाद टी20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप कर दिया। इंग्लैंड 2021 में श्रीलंका के बाद पहली बार किसी टीम का क्लीन स्वीप किया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ओपनर जेमी स्मिथ और बेन डकेट ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और इंग्लैंड ने टी20 में अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर 3 विकेट पर 248 खड़ा किया। घरेलू सरजमीं पर यह उसका सर्वोच्च स्कोर है।

डकेट ने 46 गेंद पर 84 और स्मिथ ने 26 गेंद पर 60 रन बनाए। दोनों ने 53 गेंद पर 120 रन की साझेदारी की। स्मिथ ने टी20 में पहला अर्धशतक जड़ा। इसके बाद जोस ने 10 गेंद पर 22 रन की पारी खएली। हैरी ब्रूक ने 22 गेंद पर 35 और जेकब बेथल ने 16 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए अकील होसेन, गुणाकेश मोती और शरफेन रदरफोर्ड ने 1-1 विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से 15 छक्के और 18 चौके लगे।

वेस्टइंडीज के पूर्व टी20 कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 10वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 211 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने 27 गेंद पर 45 रन बनाए। शिम्रोन हेटमायर ने 8 गेंद पर 26 रन ठोके। जेसन होल्डर ने 12 गेंद पर 25 रन बनाए।

एविन लुईस और जॉनसन चार्ल्स ने 9-9 रन बनाए। शरफेन रदरफोर्ड और गुणाकेश मोती 1-1 रन बनाकर आउट हुए। अकील होसेन 1 रन बनाकर नाबाद रहे। रोमारियो शेफर्ड खाता नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के लिए ल्यूक वुड ने 3 और आदिल रशीद ने 2 विकेट लिए। ब्राइडन कार्स, लियाम डासन और जैकब बेथेल ने 1-1 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here