वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड: टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। वर्ल्ड कप के पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम एक बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर बड़ा उलटफेर कर सकती है, ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम किसी भी हाल में स्कॉटलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप कर रहे हैं, जबकि स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन के हाथों में है। स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच यह ग्रुप-C का पहला मुकाबला होगा। शाई होप की कप्तानी में कैरेबियन टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं रिची (रिचर्ड) बेरिंगटन के नेतृत्व में स्कॉटलैंड की टीम उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इकलौते मैच में स्कॉटलैंड की जीत

टी20 प्रारूप में दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है, जिसमें स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने अप्रत्याशित रूप से उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को हराया था। यह मैच एक आईसीसी टूर्नामेंट में तटस्थ स्थान पर खेला गया था। ऐसे में स्कॉटलैंड के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त होगी और वह एक बार फिर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम उस पुरानी हार का बदला लेने की पूरी कोशिश करेगी।

स्कॉटलैंड को अपनी सलामी जोड़ी जॉर्ज मंसी और मैथ्यू एच क्रॉस से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। मध्यक्रम में माइकल ए जोंस और कप्तान रिचर्ड बेरिंगटन पर रन बनाने की जिम्मेदारी रहेगी, जबकि गेंदबाजी आक्रमण की कमान ब्रैडली व्हील और क्रिस ग्रीव्स संभालेंगे। वहीं वेस्टइंडीज के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज शाई होप, अपने जोड़ीदार ब्रैंडन किंग के साथ टीम को तेज शुरुआत दिलाने का प्रयास करेंगे। मध्यक्रम में शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल टीम को मजबूती देने की जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि तेज गेंदबाजी की अगुवाई शमार जोसेफ करेंगे।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

जॉर्ज मुंसी ने पिछले 10 मैचों में 150.25 की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं. ब्रैंडन मैकमुलन ने 10 मैचों में 266 रन अपने नाम किए हैं. वेस्टइंडीज से हेटमायर ने पिछले 6 मैचों में 233 रन बनाए हैं. किंग 6 मैचों 177 रन बनाने में सफल रहे हैं. लीस्क ने 6 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं. इसी प्रकार होल्डर 6 मैचों में 4 विकेट चटका चुके हैं. इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.

कब और कहां देखें मुकाबला?

स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

मिडल ओवर्स में तय होगा मैच का रुख

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर सूखी रहती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। दोपहर के मैच में पिच की ऊपरी सतह थोड़ी सख्त रह सकती है, जिसके चलते शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की स्विंग और बाउंस मिलने की संभावना है। हालांकि, मिडल ओवर्स में स्पिनर्स की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है, क्योंकि सूखी पिच पर गेंद को अच्छा टर्न मिलेगा। वेस्टइंडीज के पास पावर हिटर्स की भरमार है, ऐसे में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने स्कॉटलैंड की गेंदबाजी ही मैच की दिशा तय कर सकती है। पिछले कुछ वर्षों में ईडन गार्डन्स की पिच टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई है, जहां बड़े स्कोर बनते देखे गए हैं।

मैच के दौरान कोलकाता का मौसम अपडेट

कोलकाता में इस समय मौसम उमस भरा रहने की संभावना है। मैच के दिन तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना बेहद कम है, ऐसे में पूरे 40 ओवर का मुकाबला खेले जाने की उम्मीद है। हालांकि, उमस के कारण खिलाड़ियों की फिटनेस पर असर पड़ सकता है। चूंकि यह दोपहर का मैच है, इसलिए ओस का असर नहीं होगा, जिससे टॉस जीतने वाली टीम अपनी रणनीति के मुताबिक मैदान में उतर सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ.

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मंसी, मैथ्यू एच क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल ए जोंस, रिचर्ड बेरिंगटन (कप्तान), ब्रैंडन मैकमुलन, माइकल ए लीस्क, टॉम ब्रूस, मार्क वॉट, सफयान शरीफ, ब्रैडली व्हील, क्रिस ग्रीव्स.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here