वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्नर पार्क मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की, तोड़ा चला आ रहा हार का सिलसिला

0

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। टीम ने वॉर्नर पार्क में खेले गए पहले मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की। इस जीत को हासिल करने के लिए टीम ने वॉर्नर पार्क स्टेडियम में सबसे बड़ा चेज किया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 294 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने 14 गेंद रहते हुए जीत हासिल कर ली।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने सौम्य सरकार का विकेट महज 19 रन पर खो दिया। इसके बाद लिटन दास भी दो रन बनाकर लौट गए। यहां से तनजिद हसन और मेहदी हसन ने पारी को संभाला। तनजिद के आउट होने के बाद महमुदुल्लाह ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और जाकेर अली के साथ भी अहम साझेदारी की। वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने तीन, अल्जारी जोसेफ ने दो और जेडन सील्स ने एक विकेट हासिल किया।

295 के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 27 रन के कुल स्कोर पर ही दो विकेट खो दिए थे। ब्रैंडन किंग ने 9 और इविन लुइस ने 16 रन बनाए। यहां से कप्तान शे होप क्रीज पर टिके। उन्होंने पहले कैसी कार्टी और फिर शरफेन रदरफोर्ड के साथ अहम साझेदारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here