टेस्ट सीरीज से पहले क्या बोले भारतीय गेंदबाज, कही ये बात

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिली है। उन्होंने IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने कुल 25 विकेट चटकाए थे और पर्पल कैप अपने नाम की थी। अब प्रसिद्ध टेस्ट मैच को लेकर उत्साहित हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जब आपका मौका आए तो आप उसके लिए तैयार रहें लेकिन आप वास्तव में लंबे समय तक फोकस नहीं रख सकते हैं, खासकर जब आप बाहर बैठे हों। इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप थोड़ा मौज-मस्ती भी करें। यह सुनिश्चित करें कि आप पूरी तरह से तैयार रहें, क्योंकि खेल में कुछ भी हो सकता है, यही अपने आप में क्रिकेट की खूबसूरती है।

भारतीय टीम इस समय इंडिया-ए के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के इस मैच में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने अर्धशतक बनाए, जबकि शार्दुल ठाकुर विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे। प्रसिद्ध कृष्णा का मानना है कि प्रैक्टिस मैच खेलने से भारतीय टीम को फायदा होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सभी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि कब स्विच ऑन और कब स्विच ऑफ करना है। हम सभी के लिए मैदान पर कुछ समय बिताना बेहद अहम है। आज भी हमने यही किया। यह एक अच्छी, बढ़िया और सख्त पिच लग रही है। गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की जबकि बल्लेबाजों ने भी जज्बा दिखाया। जब आप अपने आपस में ही मैच खेलते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। कृष्णा ने भारतीय टीम के लिए साल 2023 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में कुल 8 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं 17 वनडे मैचों में उनके नाम पर 29 विकेट दर्ज हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह 8 विकेट ले चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here