इंडिया ए का अगला मुकाबला कब, कहां और कितने बजे होगा? यहां जानें पूरी जानकारी

0

नई दिल्ली : भारतीय ए टीम ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में शानदार अंदाज में जगह बना ली है। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें भी अंतिम चार में पहुंच चुकी हैं। ऐसे में अब इन चार टीमों के बीच खिताब के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला कब और किस टीम के खिलाफ खेला जाएगा, इस पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं। साथ ही मुकाबले के शुरू होने का समय और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां जानना भी प्रशंसकों के लिए अहम है।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: 26 नवंबर को भारत-श्रीलंका के बीच पहला सेमीफाइनल

तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय ए टीम ने अब तक एक मैच को छोड़ दें तो बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खास तौर पर यूएई के खिलाफ जिस तरह का खेल टीम ने दिखाया है, उससे टीम एक बार फिर से खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बन गई है। भारतीय टीम का सेमीफाइनल मैच श्रीलंका की टीम से होगा। एक ही दिन के गैप के बाद टीम फिर से मैदान में उतरेगी। भारत और श्रीलंका के बीच पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर यानी गुरुवार को खेला जाएगा, जो कि दोहा में होगा।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: पहला सेमीफाइनल शाम साढ़े तीन बजे से

बात अगर मैच के समय की करें तो ये मुकाबला शाम साढ़े तीन बजे से शुरू हो जाएगा। इससे पहले भारत ने नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच इसी वक्त खेला था। लेकिन यूएई के खिलाफ मुकाबला सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू हुआ था। लेकिन अब फिर से सेमीफाइनल मैच का वक्त साढ़े तीन बजे का रखा गया है। इससे आधे घंटे पहले यानी तीन बजे मैच का टॉस होगा। अगर पूरा मुकाबला चला तो करीब 11 बजे तक खत्म भी हो जाएगा।

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान-बांग्लादेश की भिड़ंत

इसके अगले दिन यानी 27 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आपस में टकराती हुई नजर आएंगी। ये मैच भी दोहा में होगा और शाम को साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। इन सेमीफाइनल मैचों को जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी। फाइनल मैच 29 नवंबर यानी रविवार को खेला जाना है। यानी आने वाले तीन काफी रोचक होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here