रोहित और विराट फिर से कब भारत के लिए खेलेंगे वनडे इंटरनेशनल, ये है 2025-26 शेड्यूल

0

नई दिल्ली: भारत के आधुनिक समय के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक सप्ताह के अंतराल में टेस्ट क्रिकेट से अपने-अपने संन्यास की घोषणा की। संन्यास लेने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि अब ये दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में सिर्फ एक फॉर्मेट (वनडे/एकदिवसीय) में ही खेलेंगे। रोहित शर्मा ने पिछले सप्ताह अपने संन्यास के साथ-साथ टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी।

वहीं, 36 वर्षीय विराट कोहली ने सोमवार 12 मई 2025 को लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया। यह सही है कि इन दोनों सितारों की कमी को पूरा करना मुश्किल है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट प्रशंसक इस सवाल पर विचार कर रहे हैं कि भारत की यह अनुभवी जोड़ी अब फिर से कब टीम में शामिल होगी और एक साथ खेलेगी।

रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने 2024 में बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इस साल की शुरुआत में इन वरिष्ठ सितारों ने दुबई में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विराट कोहली ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था।

विराट कोहली अपनी इस मैच जिताऊ पारी की बदौलत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। वहीं, 38 वर्षीय रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 76 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल का पुरस्कार भी मिला।

चूंकि वनडे फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की संख्या काफी हद तक सीमित हो चुकी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 के अंत में होने वाले अगले 50-ओवर विश्व कप में खेलने की इच्छा रखते होंगे। हालांकि, हालांकि, दोनों के लिए तब तक खुद को चार्ज रखना एक बड़ी चुनौती होगी।

साल 2025 के शेष बचे क्रिकेट कैलेंडर को देखें तो 3 जून को IPL 2025 पूरा होने के बाद रोहित और विराट को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। यहां 2025-26 में भारत के वनडे शेड्यूल दिया गया है। रोहित और विराट फिर से वनडे इंटरनेशनल में भारत के लिए एकसाथ खेलते हुए देखे जा सकते हैं।

भारत का 2025 में बचा हुआ वनडे कार्यक्रम 
  • बांग्लादेश बनाम भारत, अगस्त 2025: 3 वनडे की सीरीज (17 से 23 अगस्त)
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, अक्टूबर 2025: 3 वनडे की सीरीज (19 से 25 अक्टूबर 2025 तक)
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, नवंबर-दिसंबर 2025: 3 वनडे की सीरीज (30 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक)
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड, जनवरी 2026: 3 वनडे की सीरीज
  • भारत बनाम अफगानिस्तान, जून 2026: 3 वनडे की सीरीज
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज, सितंबर 2026: 3 वनडे की सीरीज
  • न्यूजीलैंड बनाम भारत, अक्टूबर-नवंबर 2026: 3 वनडे की सीरीज
  • भारत बनाम श्रीलंका, दिसंबर 2026: 3 वनडे की सीरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here