भारत-न्यूजीलैंड के वनडे मुकाबले में किसका पलड़ा रहा है भारी? हेड टू हेड रिकॉर्ड

0

दुबई: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अब तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सातवें आसमान पर रहा है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को 6-6 विकेट से धूल चटाकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि उससे पहले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में भिड़ना है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए ज्यादा मायने नहीं रखता क्योंकि दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

लेकिन भारतीय टीम या न्यूजीलैंड में से जो भी यह मुकाबला जीतेगा, वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर आ जाएगा। तो यह नंबर 1 और 2 की लड़ाई होने वाली है। हो सकता है कि दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव दिखे। इसके पीछे की वजह है कि वह अपने कुछ खिलाड़ियों को सेमीफाइनल से पहले रेस्ट दे सकते हैं। वहीं आपको इस बड़े मुकाबले से पहले एक बार दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 118 वनडे मुकाबले अब तक खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 60 तो 50 मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते हैं। वहीं 7 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला जबकि 1 मैच टाई रहा है। वहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दोनों टीमें सिर्फ एक बार भिड़ी हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया था। लेकिन वनडे फॉर्मेट में भारत का पलड़ा ही न्यूजीलैंड पर भारी रहा है। वहीं आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड कुल 11 बार एक दूसरे के सामने आए हैं, जिसमें 5 बार न्यूजीलैंड तो 5 बार भारत ने बाजी मारी है। वहीं 1 मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला है।

मैच के लिए दोनों टीमें-

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल , हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत , रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, लॉकी फर्ग्यूसन, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here