27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

शेहान जयसूर्या कौन हैं? श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर, 34 की उम्र में USA से करेंगे डेब्यू

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वाड में श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या को भी शामिल किया गया है। 34 वर्षीय जयसूर्या पहली बार अमेरिका की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे और 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में उनका डेब्यू होगा। शेहान के अलावा पेशावर में जन्मे 29 साल के ऑलराउंडर मोहम्मद मोहसिन भी इस टूर्नामेंट के जरिए अमेरिका के लिए अपना पहला वर्ल्ड कप खेलेंगे।

शेहान जयसूर्या के बारे में जानिए

श्रीलंका के लिए 2015 में डेब्यू करने वाले शेहान जयसूर्या 2020 तक उस देश के लिए खेले हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिनर शेहान जयसूर्या ने आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2020 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। श्रीलंका के लिए खेलते हुए उन्होंने 12 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। वनडे फॉर्मेट की 10 पारियों में उन्होंने 195 रन बनाए जबकि टी20 इंटरनेशनल की 16 पारियों में उन्होंने 241 रन बनाए हैं।

2021 में ले लिया था संन्यास

शेहान जयसूर्या ने 8 जनवरी 2021 को श्रीलंका क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। जून 2021 में खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के बाद उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में माइनर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सेलेक्ट किया गया। 2023 में वह मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन में सिएटल ऑर्कास में शामिल हुए और अब वो अमेरिका की टीम में चुने गए हैं।

2024 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले 10 खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल

अमेरिका की इस टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे शामिल हैं जो 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका की उस टीम का हिस्सा थे जो सुपर 8 में पहुंची थी। इनमें एंड्रीज गौस और सौरभ नेत्रवलकर शामिल हैं जो टूर्नामेंट में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और विकेट लेने वाले खिलाड़ी थी। इनमें कप्तान मोनांक पटेल भी शामिल हैं। हालांकि इस टीम में विस्फोटक बल्लेबाज एरोन जोन्स नहीं हैं, क्योंकि उन्हें ICC ने फिक्सिंग के एक मामले में सस्पेंड कर दिया है।

इस टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी भी शामिल

अमेरिका की वर्ल्ड कप टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी भी शामिल हैं। टीम में महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे शुभम रंजने को भी जगह मिली है। शुभम ने अमेरिका की ओर से चार ODI मैच खेले हैं, लेकिन अभी तक उनका T20I डेब्यू नहीं हुआ है। उनके दादा जी ने 1958 से 1964 तक भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले थे और वे एक मीडियम-पेस गेंदबाज के रूप में जाने जाते थे।

अमेरिका का टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज का शेड्यूल

USA ग्रुप A में पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और डिफेंडिंग चैंपियन भारत के साथ है। अमेरिका का पहला मैच मौजूदा चैंपियन भारत के साथ ही होगा। यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। इसके बाद 10 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से मैच होगा। अमेरिका के आखिरी दो ग्रुप मैच चेन्नई में नीदरलैंड्स (13 फरवरी) और नामीबिया (15 फरवरी) के खिलाफ होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका की टीम

मोनांक पटेल (कप्तान), जसदीप सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles