IPL इतिहास में छक्कों के बादशाह कौन? क्रिस गेल पहले नंबर पर, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। कहीं उनके टीम इंडिया में डेब्यू को लेकर बातें हो रही हैं तो कहीं उनके रिकॉर्ड्स की चर्चा तेज है। ऐसा ही एक बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आ रहा है, जिसे वैभव इस सीजन तोड़ सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ने अब तक (42 मैचों के बाद) सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। अगर आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड की बात करें, तो 2012 से क्रिस गेल का रिकॉर्ड अब तक कायम है।

क्रिस गेल आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले 13 साल से यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। अब चर्चा है कि वैभव सूर्यवंशी इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। दरअसल गेल ने 2012 आईपीएल में 59 छक्के पूरे सीजन में 15 मैच खेलते हुए लगाए थे। वैभव आईपीएल 2026 में अभी तक 9 मैचों में 37 छक्के लगा चुके हैं। अभी राजस्थान के कम से कम 5 लीग मैच बाकी हैं और अगर टीम प्लेऑफ में पहुंची तो एक या दो मैच खेल सकती है।

वैभव का बड़ा धमाका, पंत और डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी

वैभव ने इस सीजन में 9 मैच खेलते हुए 37 छक्के लगाकर एबी डिविलियर्स और ऋषभ पंत की बराबरी कर ली है। एबी ने 2016 में 16 मैच खेलते हुए 37 छक्के पूरे सीजन में लगाए थे। जबकि ऋषभ पंत ने 2018 में 14 मैच खेलते हुए 37 छक्के लगाए थे। अब वैभव इन दोनों के बराबरी बीच सीजन ही पहुंच चुके हैं। अगर वह 22 से ज्यादा छक्के लगाते हैं तो इतिहास रच देंगे। इसी सीजन वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंद पर 103 रन की पारी में 12 छक्के लगाए थे।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी छक्के साल
क्रिस गेल 15 14 59 2012
आंद्रे रसेल 14 13 52 2019
क्रिस गेल 16 16 51 2016
जोस बटलर 17 17 45 2022
क्रिस गेल 12 12 44 2011
अभिषेक शर्मा 16 16 42 2024
निकोलस पूरन 14 14 40 2025
श्रेयस अय्यर 17 17 39 2025
क्रिस गेल 14 14 38 2015
विराट कोहली 16 16 38 2016
हेनरिक क्लासेन 16 15 38 2024
विराट कोहली 15 15 38 2024
सूर्यकुमार यादव 16 16 38 2025
एबी डिविलियर्स 16 16 37 2016
ऋषभ पंत 14 14 37 2018
वैभव सूर्यवंशी 9* (सीजन जारी) 9* 37* 2026*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here