नई दिल्ली : इसमें कोई दो राय नहीं है कि सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी शानदार पारियों के दम पर भारत को कई यादगार जीत दिलाई हैं। इन खिलाड़ियों ने जीत वाले मुकाबलों में कई शतक भी लगाए हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में कुछ ऐसे मौके भी आए जब इनकी बेहतरीन सेंचुरी के बावजूद भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य का पीछा करते हुए हारे हुए वनडे मैचों में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर शीर्ष स्थान पर हैं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए हार में भी सचिन नंबर-1
सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन कुछ ऐसी पारियां भी रहीं, जिनमें उनकी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। साल 2009 में हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई उनकी 175 रन की पारी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन ने 141 गेंदों पर 175 रन बनाए थे, लेकिन भारत को इस रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। यह वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए हारे हुए मैच में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
भारत की तरफ से वनडे में चेज करते हुए हारे हुए मैचों में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2015 में कानपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 133 गेंदों पर 150 रन की पारी खेली थी। वहीं सचिन इस लिस्ट में 143 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि सचिन चौथे स्थान पर भी 141 रन के साथ मौजूद हैं जो उन्होंने साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में 135 गेंदों पर खेली थी। लिस्ट में रोहित 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2026 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 110 गेंदों पर 138 रन की पारी खेली थी।
वनडे में चेज करते हुए हारे हुए मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बैटर्स
- 175 रन (141 गेंद) – सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया, हैदराबाद 2009
- 150 रन (133 गेंद) – रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, कानपुर 2015
- 143 रन (131 गेंद) – सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह 1998
- 141 रन (135 गेंद) – सचिन तेंदुलकर बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी 2004
- 138 रन (110 गेंद) – रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स 2026
- 133 रन (129 गेंद) – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2019
- 126 रन (113 गेंद) – शिखर धवन बनाम ऑस्ट्रेलिया, कैनबरा 2016
- 124 रन (108 गेंद) – विराट कोहली बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर 2026
- 123 रन (111 गेंद) – विराट कोहली बनाम न्यूजीलैंड, नेपियर 2014
- 123 रन (95 गेंद) – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, रांची 2019


