कौन तोड़ेगा युवराज और रोहित का ऐतिहासिक रिकॉर्ड? जानें क्या बोले पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने हाल ही में उन भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताए, जो भविष्य में युवराज सिंह और रोहित शर्मा के ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। बांगड़ के अनुसार, युवराज सिंह द्वारा टी20 इंटरनेशनल में 12 गेंदों पर बनाए गए तेज़तर्रार अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता कुछ मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों में है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा द्वारा बनाए गए अब तक के सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर — 264 रन — को पीछे छोड़ने का माद्दा भी कुछ युवा बल्लेबाजों में नजर आता है। बांगड़ का मानना है कि नए दौर के आक्रामक और आत्मविश्वासी खिलाड़ी इन रिकॉर्ड्स को चुनौती देने में सक्षम हैं।

अटूट है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं तोड़ पाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय बांगड़े ने बात करते हुए भारतीय बल्लेबाजों और भविष्य के रिकॉर्ड के बारे में अपने विचार साझा किए। जब ​​उनसे पूछा गया कि कौन सा भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के विदेश में बनाए रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है तो बांगर ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर ने कितने साल क्रिकेट खेला, 24 साल। इसलिए इस समय में मुझे नहीं लगता कि कोई भी 24 साल तक खेल पाएगा और इसकी वजह से कोई भी उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगा।

क्या अभिषेक शर्मा तोड़ पाएंगे युवराज सिंह का तूफानी रिकॉर्ड?

हालांकि संजय बांगड़ युवराज सिंह के टी20आई में सबसे तेज अर्धशतक के भारतीय रिकॉर्ड के टूटने को लेकर आशावादी नजर आए और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। युवराज ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में 50 रन बनाए थे और यह रिकॉर्ड कई सालों तक कायम रहा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांगर ने बताया कि अभिषेक उनका स्टूडेंट है और वो भी उसी की तरह छक्के मारते हैं। अभिषेक ने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट भी बने। उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।

शुभमन गिल के निशाने पर रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड

एक शो के दौरान जब पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ से पूछा गया कि श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा द्वारा बनाए गए वनडे के 264 रन के रिकॉर्ड को कौन भारतीय बल्लेबाज़ तोड़ सकता है, तो उन्होंने शुभमन गिल का नाम लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बांगड़ ने कहा कि शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में पहले ही दोहरा शतक जड़ चुके हैं, जिससे उन्हें लंबी पारी खेलने का अनुभव है। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी भी मैच में शुभमन गिल 45 से 46 ओवर तक क्रीज पर टिके रहते हैं, तो वह निश्चित रूप से रोहित शर्मा के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here