WI vs AUS T20 WC: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को प्रैक्टिस मैच में करारी शिकस्त दी है

0

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले प्रैक्टिस मैच खेले जा रहे हैं। अमेरिका के साथ सह मेजबान देश वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को प्रैक्टिस मैच में करारी शिकस्त दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन की आतिशी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 257 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को 222 रन पर रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। शाई होप मात्र 14 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। जॉनसन चार्ल्स ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 39 गेंद पर 90 रन की साझेदारी की। निकोलस पूरन ने आतिशी पारी खेली।

पूरन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खबर लेते हुए मात्र 25 गेंद पर 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। पूरन ने इस दौरन 5 चौके और 8 छक्के लगाए। चार्ल्स 40 रन तो कप्तान रोवमैन पॉवेल 52 रन बनाकर आउट हुए। शिमरन हेटमायर ने नाबाद 18 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 18 गेंद पर नाबाद 47 रन की तेज तर्रार पारी खेली। एडम जैम्पा को दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेविड वॉर्नर 15 रन बनाकर शमर जोसेफ का शिकार बने। ऐश्टन एगर भी 28 रन बनाकर चलते बने। कप्तान मिचेल मार्श 4 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ का शिकार बने। एक छोर पर टिके जॉश इंग्लिस (55) को गुडाकेश मोती ने आउट किया। टिम डेविड और विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने 25-25 रन का योगदान दिया।

35 से जीती वेस्टइंडीज टीम
नेथन एलिस ने 39 रन की पारी खेली। एडम जैम्पा ने नाबाद 21 रन बनाए। 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया टीम 7 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना सकी और वेस्टइंडीज को 35 रन से जीत मिली। वेस्टइंडीज की तरफ से अल्जारी और गुडाकेश मोती ने दो-दो विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here