WI vs AUS: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान

0

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज के लिए बुधवार (11 जून) को टीम का ऐलान कर दिया। 2025-27 टेस्ट चैंपियनशिप साइकल की शुरुआत से पहले कैरेबियाई टीम में बड़े बदलाव हुए हैं। मार्च 2023 के बाद से टेस्ट मैच नहीं खेलने वाले रस्टन चेज को हाल ही में कप्तान बनाया गया। अब टेस्ट टीम में सीमित ओवरों के कप्तान शाई होप की वापसी हुई है। अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच को बाहर कर दिया गया है। होप के वनडे में डिप्टी ब्रैंडन किंग को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल की वापसी और 24 वर्षीय केवलन एंडरसन को घरेलू सेटअप में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार चुनकर अपने शीर्ष क्रम को मजबूत किया। एंडरसन ने वेस्टइंडीज चैंपियनशिप 2024/25 में 11 पारियों में 573 रन बनाए। इसमें तीन शतक शामिल हैं। वह रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे।

गेंदबाजी इकाई में कुछ नए चेहरे भी हैं। 21 वर्षीय जोहान लेन 17 प्रथम श्रेणी मैचों में 63 विकेट लेने के बाद टीम में शामिल हुए हैं। पाकिस्तान में भी टीम का हिस्सा एंडरसन फिलिप ने हाल ही में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ वेस्टइंडीज ए के लिए पांच विकेट लिए थे।

रोच के अलावा जोशुआ दा सिल्वा, एलिक अथानाजे, कावेम हॉज, आमिर जंगू, गुडाकेश मोटी और केविन सिंक्लेयर ऐसे खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तान में खेले थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए नहीं चुने गए हैं। तीन टेस्ट मैचों में से पहला टेस्ट 25 जून को बारबाडोस में शुरू होगा।

वेस्टइंडीज का स्क्वाड

रस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप कप्तान), केवलन एंडरसन, क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, जोहान लेने, मिकाइल लुइस, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here