WI vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान

0

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जंगू को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर जस्टिन ग्रेव्स की भी वनडे टीम में वापसी हुई है, जिन्हें पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं चुना गया था। ग्रेव्स की 11 महीने बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। 5 वनडे में उन्होंने 7.60 की औसत से 38 रन बनाए हैं। जंगू और ग्रेव्स को घरेलू सुपर 50 एकदिवसीय टूर्नामेंट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज की टीम में चुना गया है। यह टूर्नामेंट पिछले महीने के अंत में असाधारण परिस्थितियों में संपन्न हुआ था, जब दो फाइनलिस्ट, बारबाडोस प्राइड और जमैका स्कॉर्पियन्स ने टॉस के लिए नहीं आने और फाइनल को छोड़ने का फैसला किया था।

घरेलू सुपर 50 एकदिवसीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए खेलने वाले जंगू ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर सात पारियों में 89.20 की औसत से 446 रन बनाए। इसमें तीन अर्द्धशतक और एक शतक शामिल है। इस बीच ग्रेव्स रन बनाने की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने पांच पारियों में 133.66 की औसत से 401 रन बनाए। इसमें तीन बैक-बैक शतक शामिल हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में अपना पहला टेस्ट शतक भी लगाया था, जिसे वेस्टइंडीज़ ने 201 रन से जीता था।

हेडन वॉल्श और ज्वेल एंड्रयू बाहर

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीतने वाली टीम का हिस्सा हेडन वॉल्श और ज्वेल एंड्रयू को बाहर कर दिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जानकारी दी है कि एंड्रयू को भारत में चेन्नई एकेडमी में बैटिंग कैंप में हिस्सा लेंगे। इसमें मुख्य ध्यान स्पिनिंग परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने पर होगा।

शाई होप कप्तान

टीम के बाकी खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक ही रहेंगे। कप्तान शाई होप और उनके डिप्टी ब्रैंडन किंग बल्लेबाजी इकाई की कमान संभालेंगे। इसमें एविन लुईस, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, कीसी कार्टी और रस्टन चेज शामिल हैं। अल्जारी जोसेफ और शमर जोसेफ, जायडन सील्स और मैथ्यू फोर्ड के साथ तेज गेंदबाजी इकाई का नेतृत्व करेंगे। गुडाकेश मोती स्पिन गेंदबाजी विभाग का नेतृत्व करेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे के लिए वेस्टइंडीज की टीम

शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग (उपकप्तान), कीसी कार्टी, रस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रेव्स, शिमरोन हेटमायर, आमिर जंगू (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।

बांग्लादेश की टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है

बांग्लादेश के खिलाफ तीनों वनडे मैच क्रमशः 8, 10 और 12 दिसंबर को बैसेटेरे में खेले जाएंगे। इस सीरीज के बाद 16 दिसंबर से किंग्सटाउन में तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी। वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है। नजमुल हुसैन शान्तो के न होने पर मेहदी हसन मिराज को कप्तान बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here