22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

इतिहास दोहराएगा या बदलेगा? ICC टूर्नामेंट में भारत-इंग्लैंड का पांचवां सेमीफाइनल मुकाबला

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के इतिहास पर नजर डालें तो टी20 वर्ल्ड कप में यह लगातार तीसरा सेमीफाइनल होगा, जब भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। इससे पहले दो बार वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी दोनों टीमों की टक्कर हो चुकी है। यानी अब तक कुल चार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना हो चुका है, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक और ऐतिहासिक बन गया है।

खास बात यह है कि रिकॉर्ड कांटे का है। क्योंकि दो बार सेमीफाइनल में भारत को जीत मिली है तो दो बार भारतीय टीम सेमीफाइनल में अंग्रेजों से हारी भी है। एक बार वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और एक बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया है। वहीं भारत ने भी एक बार वनडे वर्ल्ड कप और एक बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अंग्रेजों को मात दी है। ऐसे में भारत के लिए अंग्रेजों की चुनौती आसान नहीं होगी।

ICC नॉकआउट में भारत vs इंग्लैंड: सेमीफाइनल मुकाबलों की पूरी लिस्ट

1983 वनडे वर्ल्ड कप: इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम कपिल देव की कप्तानी में पहली बार विश्व चैंपियन बनी थी। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फिर फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था।

1987 वनडे वर्ल्ड कप: ग्राहम गूच के स्वीप शॉट सबसे ज्यादा मशहूर इसी सेमीफाइनल मुकाबले से हुए थे। इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाज गूच की बल्लेबाजी के सामने नतमस्तक हो गए थे। भारत को इस सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने 35 रन से हराकर 1983 की हार का बदला लिया था। मगर अंग्रेज टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी और विश्व चैंपियन नहीं बन पाई थी।

2022 टी20 वर्ल्ड कप: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से हुआ था। इस मैच में इंग्लिश ओपनर्स जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने भारतीय गेंदबाजों की जो क्लास लगाई थी, वो शायद टीम कभी न भूल पाए। क्योंकि 169 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 16 ओवर में हासिल कर लिया था और 10 विकेट से मुकाबला जीता था। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड चैंपियन भी बनी थी।

2024 टी20 वर्ल्ड कप: रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अंग्रेजों से पिछले वर्ल्ड कप की हार का बदला लिया था। इस सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में एंट्री की थी। उसके बाद फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।

टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड: भारत-इंग्लैंड मुकाबलों में कौन आगे?

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन पांच मैचों में भारत ने तीन बार जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड को दो मुकाबलों में सफलता मिली है। इस प्रतिद्वंद्विता की शुरुआत 2007 टी20 वर्ल्ड कप से हुई थी, जब भारत के हरफनमौला बल्लेबाज युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह विकेट जड़कर मैच को यादगार बना दिया था। इसके बाद 2009 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को हराया, जबकि 2012 में भारत ने इंग्लिश टीम को 90 रन से शिकस्त दी। बचे मुकाबलों की बात करें तो 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने जीत हासिल की, जबकि 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने बाजी मारी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles