33.7 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

Wimbledon 2025: कोर्ट पर गिरे नोवाक जोकोविच, कोबोली ने मदद कर जीता फैंस का दिल

लंदन: विंबलडन 2025 के क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने इटालियन फैबियो कोबोली के खिलाफ मुकाबले को अपने नाम किया। जीत हासिल करने से ठीक पहले जोकोविच कोर्ट पर गिर पड़े, जिससे वहां मौजूद फैंस को झटका लगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैच के बाद जोकोविच ने कहा, ‘मेरा शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा।’ कोर्ट पर गिरे जोकोविच की कोबोली ने मदद की। इसके बाद जोकोविच स्ट्रेचिंग करते नजर आए। कोबोली ने फिर उनका टेनिस रैकेट उठाकर उन्हें दिया और फैंस का दिल जीत लिया। जोकोविच ने कहा कि चोट इतनी गंभीर नहीं है और वह यानिक सिनर के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में फिट होकर उतरेंगे। यह मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोबोली के खिलाफ मैच जीतने के बाद जोकोविच ने कहा, ‘मैं बहुत बुरी तरीके से गिरा। काफी विचित्र स्थिति थी। घास वाले कोर्ट पर ऐसा होता है। घास वाले कोर्ट पर अब तक अपने करियर में मैं कई बार इस स्थिति का सामना कर चुका हूं। निश्चित तौर पर मेरा शरीर अब पहले की तरह नहीं रह गया है। इसलिए मुझे लगता है कि जो कुछ हुआ उसका वास्तविक प्रभाव मैं अगले दिन महसूस करूंगा। तो चलिए देखते हैं।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जोकोविच ने कहा, ‘मैं उम्मीद कर रहा हूं कि अगले 24-48 घंटे कोर्ट में इसके ज्यादा गंभीर परिणाम नहीं होंगे और मैं दो दिनों में ठीक हो जाऊंगा और बिना दर्द के अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखा पाऊंगा।’ जोकोविच ने 2023 में यूएस ओपन के बाद से कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है, लेकिन वह 2018 के बाद से हर विंबलडन फाइनल में दिखाई दिए हैं और ऑल इंग्लैंड क्लब में इस बार उनके पास 25वां ग्रैंडस्लैम जीतने का सबसे अच्छा मौका है। उन्होंने कहा, ‘ग्रैंडस्लैम में अच्छा प्रदर्शन करना हमेशा से मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य रहा है। मैं फिर से एक और अच्छी स्थिति में हूं।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जोकोविच ने कहा, ‘सिनर और अल्काराज, हम जानते हैं कि वे टेनिस में अभी प्रमुख शक्ति हैं। अगर मैं कम से कम एक कदम आगे जाना चाहता हूं, तो मुझे दुनिया के नंबर एक को हराना होगा और अंत में फाइनल में अल्काराज खेलना होगा। मुझे लगता है कि जिस तरह से मैं फिट होने पर गेंद को खेल रहा हूं, मुझे लगता है कि मैं उन लोगों को कड़ी टक्कर दे सकता हूं और यहां तक कि अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाता हूं तो उन्हें हरा भी सकता हूं।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles