Wimbledon: आर्यन सबालेंका सेमीफाइनल में, सिनर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

0

लंदन: विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर विंबलडन में लगातार चौथी बार वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्हें चौथे राउंड में बुल्गारिया के ग्रेगोर दिमित्रोव से 6-3, 7-5, 2-2 के स्कोर पर वॉकओवर मिला। दरअसल, तीसरे सेट में 2-2 के स्कोर पर दिमित्रोव ने वाइड सर्विस की और दर्द के कारण जमीन पर गिर पड़े। वह मैच पूरा नहीं खेल सके। सिनर को भी कोहनी पर चोट लग गई।

टेलर पहली बार क्वार्टर फाइनल में

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में कारेन खाचानोव को शिकस्त देकर पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज को मैच के बीच में पैर के दर्द से निपटने के लिए ट्रेनर से उपचार लेना पड़ा, लेकिन उन्होंने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए 6-3, 6-4, 1-6, 7-6 से जीत दर्ज की। वहीं, महिलाओं में शीर्ष वरीय आर्यन सबालेंका सेमीफाइनल में पहुंच गई। उन्होंने जर्मनी की लॉरा सिगमुड को 4-6, 6-2, 6-4 से हराया। 18 वर्षीय मीरा आंद्रीवा ने एमा नवारो को 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। वह 2005 के बाद इस दौर में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

12वीं बार ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन पोलैंड की इगा स्वियातेक ने डेनमार्क की क्लारा टॉसन को 6-4, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 24 वर्षीय स्वियातेक 12वीं बार ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। वह ऐसा करने वाली 2008 के बाद से सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। उस समय शारापोवा ने 21 साल की उम्र में रिकॉर्ड बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here