33.7 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

Wimbledon: युकी भांबरी और रॉबर्ट गैलोवे दूसरे दौर में किया प्रवेश, सबालेंका ने तीसरे दौर में बनाई जगह

लंदन: भारतीय खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे ने बुधवार को मोनाको के रोमेन अर्नेडो और फ्रांस के मैनुअल गुइनार्ड की जोड़ी पर सीधे सेट में जीत दर्ज करके विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अरीना सबालेंका विम्बलडन में दूसरे दौर के मैच का पहला सेट गंवाने से बस दो अंक के फासले पर थी, लेकिन सही समय पर वापसी करते हुए उन्होंने मैरी बूजकोवा को 7-6, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

इस बार विम्बलडन महिला एकल में शीर्ष दस में से चार खिलाड़ी पहले दौर में बाहर हो गईं जिनमें दूसरी रैंकिंग वाली कोको गाफ, तीसरे नंबर की जेसिका पेगुला, पांचवीं रैंकिंग पर काबिज झेंग किंवेन और नौवीं रैंकिंग वाली पाउला बाडोसा शामिल हैं। अब तक दो दिन के भीतर 23 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ( दस महिला और 13 पुरूष) बाहर हो चुके हैं। सबालेंका पिछले साल कंधे की चोट के कारण विम्बलडन नहीं खेल सकी थी। अन्य मैचों में ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन मेडिसन कीज ने ओल्गा डानिलोविच को 6-4, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई । वहीं, सोलहवीं वरीयता प्राप्त भारतीय-अमेरिकी जोड़ी ने एक घंटे 49 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में अर्नेडो और गुइनार्ड को 7-6, 6-4 से मात दी। अब अगले दौर में युकी और गैलोवे की जोड़ी का सामना हालैंड के रॉबिन हासे और जीन-जूलियन रोजर की जोड़ी तथा अमेरिका के मार्कोस गिरोन और पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

भारत के अनुभवी खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और बेल्जियम के सैंडर गिल की जोड़ी पुरुष युगल स्पर्धा के पहले दौर में जर्मनी के केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेगी। वहीं एक अन्य भारतीय खिलाड़ी रित्विक चौधरी बोलिपल्ली और उनके कोलंबियाई जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस अपने शुरुआती दौर के मुकाबले में फ्रांस के एलेक्जेंडर मुलर और बेल्जियम के डेविड गोफिन के सामने होंगे। भारतीय खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी और उनके मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस वारेला पुरुष युगल के शुरुआती दौर में एलेक्जेंडर कोवासेविच और लर्नर टिएन की जोड़ी से भिड़ेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles