साई भोपाल के अभिषेक बने दिल्ली मैराथॉन के विजेता

0

भोपाल। नई दिल्ली में आयोजित 21 किलोमीटर की एयरटेल दिल्ली हाफ अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन में साई भोपाल राष्ट्रीय अकादमी के खिलाड़ी अभिषेक पाल ने 1 घंटा 4 मिनट 14 सेकंड का समय निकाल कर पहला स्थान अर्जित किया। जबकि मुरली कुमार गवीत ने सांतवा स्थान व महिला वर्ग में फूलन पाल ने नौवां स्थान मिला। मैराथन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राजिंदर सिंह , क्षेत्रीय निदेशक भोपाल व एथलेटिक्स कोच संदीप मोहन चौधरी ने बधाई दी।