सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की विजयी शुरुआत, उत्तराखंड को 5 विकेट से हराया

0
Ajay Mandal - 66 Runs in 37 balls

रायपुर: बीसीसीआई द्वारा सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 2026-27 का आयोजन 14 नवंबर 2026 से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड को 5 विकेट से पराजित कर विजयी शुरुआत की।

ईडन गार्डन्स मैदान, कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए।

उत्तराखंड की ओर से अवनीश सुधा ने नाबाद 48 रन तथा जगदीश सुचित ने 46 रन की पारी खेली। इनके अतिरिक्त जेसस्वी जायसवाल और युवराज चौधरी ने 26-26 रन का योगदान दिया।

Vikalp tiwari – 50 runs in 17 balls

छत्तीसगढ़ की ओर से शुभम अग्रवाल ने 2 विकेट प्राप्त किए, जबकि सौरभ मजूमदार और संदीप वारियर को 1-1 विकेट मिला।

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18.3 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

छत्तीसगढ़ की ओर से अजय मंडल ने 66 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान विकल्प तिवारी ने मात्र 17 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके अतिरिक्त राहुल प्रधान ने 25 रन तथा शशांक चंद्राकर ने नाबाद 20 रन बनाए।

उत्तराखंड की ओर से आकाश माधवाल और अग्निवेश ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। इस प्रकार छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड को 5 विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में अपने अभियान का विजयी आगाज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here