महिला T20 क्रिकेट: नर्मदा फाल्कन और बेतवा टाइटंस ने अपने मुकाबले जीते 

0

भोपाल: प्रथम वूमेनस टी 20 क्रिकेट प्रीमियर लीग में आज दो मैच खेले गए जिसमें पहला मैच नर्मदा फाल्कन और चंबल स्पार्टन के बीच खेला गया जिसमें चंबल स्पार्टन ने टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए उनकी ओर से आफिया खान ने 26 और सौम्या तिवारी ने 31 रनों का योगदान किया। नर्मदा फाल्कन की ओर से अदिति, रिया और जिया ने दो-दो विकेट चटकाए।

नर्मदा फॉल्कंस की टीम ने तीन विकेट खोकर ही 130 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। नर्मदा फाल्कन की ओर से निकिता सिंह ने कप्तानी पारी खेलते हुए 39 गेंद में 48 नाबाद रनों की शानदार पारी खेली, पूर्वी ने 24 रन नैनी राजपूत ने 21 तथा ऋषिता परिहार ने 22 रनों का योगदान दिया। निकिता सिंह को उनकी नबाद 48 रनों की पारी के लिए रिलायंस प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। दिन का दूसरा मुकाबला शिप्रा वाइकिंग और बेतवा टाइटंस के मध्य हुआ। जिसमें शिप्रा वाइकिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 92 रन बनाए। शिप्रा वाइकिंग की ओर से वंशिका ने सर्वाधिक 21 रन तथा रीना यादव ने 20 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। बेतवा टाइटंस की ओर से पायल ने सर्वाधिक चार विकेट लिए तथा काजल और शिवानी ने एक-एक विकेट चटकाए।

जवाब में 93 रनों के छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी बेतवा टाइटंस ने यह स्कोर मात्र 11 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। बेतवा टाइटंस की तरफ से तमन्ना ने सर्वाधिक 36 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली तथा कनिष्क ठाकुर ने नाबार्ड 40 रन 27 गेंद की महत्वपूर्ण पारी खेली। पायल वाल्मिक को उनकी गेंदबाजी में महत्वपूर्ण 4 विकेट के लिए रिलायंस प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here