31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

महिला टी-20 ट्रॉफी: मणिपुर फाइनल में, मिजोरम ने मेघालय को 50 रन पर रोककर किया प्रवेश पक्का

लखनऊ. इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे महिला टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में मणिपुर और मिजोरम ने फाइनल में जगह बना ली है। मणिपुर ने अपने सभी लीग मैच जीतकर 20 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मिजोरम 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। फाइनल चार नवंबर को खेला जाएगा। रविवार को मणिपुर ने इकाना बी स्टेडियम में नागालैंड को 64 रन से हराकर फाइनल का टिकट काटा। पहले बल्लेबाजी करते हुए मणिपुर ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन बनाए। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बावजूद बर्कतुन और तनीष ने अच्छी साझेदारी करके टीम को संभाला। जवाब में नागालैंड की टीम 61 रन पर सिमट गई। दूसरे मैच में सिक्किम ने अरुणाचल प्रदेश को चार विकेट से हराया। अरुणाचल ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिक्किम ने 19.3 ओवर में जीत हासिल की। रचना पांडे 45 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि मारथा ने 33 रन जोड़े। मिजोरम ने मेघालय के खिलाफ दमदार गेंदबाजी की। टीम ने मेघालय को सिर्फ 50 रन पर रोक दिया और चार विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मिजोरम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles