23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

Womens World Cup 2025 Points Table: भारत-इंग्लैंड मुकाबले के बाद अपडेटेड अंकतालिका, देखें टीम इंडिया की नई स्थिति

नई दिल्ली: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 20वां मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन अंत में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए 4 रन से जीत दर्ज की। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला निराशाजनक साबित हुआ, क्योंकि एक समय पर वह जीत के बेहद करीब थी। ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा की अहम साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था, मगर उनके आउट होते ही मैच का रुख पलट गया और इंग्लैंड ने आखिरी ओवरों में बाज़ी मार ली।

इंग्लैंड से हार के बाद इस नंबर पर भारत

भारत पर मिली इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम को 2 महत्वपूर्ण अंक प्राप्त हुए, जिससे उसके कुल अंक अब 9 हो गए हैं। वहीं, इस हार ने भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया, क्योंकि टीम 2 अंक हासिल करने से चूक गई। इंग्लैंड की इस जीत ने उसे महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जगह दिला दी है। वह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बाद टॉप 4 में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है, जबकि भारत की राह अब और कठिन हो गई है।

भारत को हराने के बाद इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया और अंकतालिका में दूसरे नंबर पर आ गई जबकि भारतीय टीम इस हार के बाद अब भी चौथे नंबर पर ही बनी हुई है। फिलहाल पहले स्थान पर 9 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया मौजूद है जबकि साउथ अफ्रीका 8 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। भारत ने अब तक 5 मैच खेले हैं जिसमें उसे 2 में जीत जबकि 3 मैचों में हार मिली और टीम इंडिया के अभी कुल 4 अंक हैं। पाकिस्तान कीटीम 2 अंक के साथ 8वें स्थान पर है।

भारत-इंग्लैंड मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
ऑस्ट्रेलिया 5 4 0 9 1.818
इंग्लैंड 5 4 0 9 1.49
साउथ अफ्रीका 5 4 1 8 -0.44
भारत 5 2 3 4 0.526
न्यूजीलैंड 5 1 2 4 -0.245
बांग्लादेश 5 1 4 2 -0.676
श्रीलंका 5 0 3 2 -1.564
पाकिस्तान 5 0 3 2 -1.887

भारत के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान हीथर नाइट ने शानदार शतक जमाते हुए 109 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। जवाब में भारत को 289 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम इंडिया 50 ओवर में 6 विकेट पर 284 रन ही बना सकी और 4 रन से रोमांचक मुकाबला हार गई। भारतीय पारी में स्मृति मंधाना ने 88 रन की शानदार बल्लेबाजी की, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 70 रन जोड़े, जबकि ऋचा घोष ने तेज़तर्रार 50 रन बनाए, मगर टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles