नई दिल्ली: राष्ट्रीय चैम्पियन सचिन सिवाच (57 किलो ) को भी टीम में जगह मिली है । हिमाचल प्रदेश के अबिनाश जामवाल 63 . 5 किलो वर्ग में थापा की जगह खेलेंगे जबकि अभिमन्यु लाउरा ने 80 किलो में लक्ष्य की जगह ली है। अभी तक भारत के किसी भी पुरूष मुक्केबाज ने ओलंपिक कोटा हासिल नहीं किया है । अभी तक निकहत जरीन (50 किलो ), प्रीति पंवार (54 किलो ) परवीन हुड्डा (57 किलो ) और लवलीना बोरगोहेन (75 किलो ) ही ओलंपिक कोटा हासिल कर सकी हैं। महिला वर्ग में अंकुशिता बोरो इटली में 66 किलो में कोटा हासिल नहीं कर सकी जो 60 किलो में उतरेंगी
टीम :
पुरूष : अमित पंघाल (51 किलो ), सचिन सिवाच जूनियर (57 किलो ), अबिनाश जामवाल (63.5 किलो ), निशांत देव (71 किलो ), अभिमन्यु लाउरा ( 80 किलो ), संजीत ( 92 किलो ) और नरेंदर बरवाल ( प्लस 92 किलो )
महिला : अंकुशिता बोरो ( 60 किलो ), अरूंधति चौधरी ( 66 किलो ) ।


