World Chess Championship : विश्व शतरंज चैंपियनशिप का शेड्यूल, स्थान, फॉर्मेट, प्राइज मनी और डिटेल्स

0

नई दिल्ली: भारत के डी गुकेश इस महीने के अंत में शुरू होने वाली विश्व शतरंज चैंपियनशिप में विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर इतिहास रच सकते हैं। डी गुकेश पहले भी इतिहास रच चुके हैं। वह 17 साल की उम्र में अल्ट्रा-प्रतिस्पर्धी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के विजेता हैं। उस खिताब ने उन्हें विश्व चैंपियनशिप का ताज अपने नाम करने का मौका दिया था। अब 18 साल की उम्र में वह इतिहास में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बन सकते हैं।

इस मुकाबले में पहली बार दो एशियाई खिलाड़ी ताज के लिए भिड़ेंगे। मैग्नस कार्लसन, हिकारू नाकामुरा और अनीश गिरि जैसे कई ग्रैंडमास्टर पहले ही यह कह चुके हैं कि डी गुकेश के पास इस चैंपियनशिप को अपने नाम करने के बेहतर मौके हैं। डिंग लिरेन ने खुद स्वीकार किया है कि उन्हें विश्व चैंपियनशिप बुरी तरह हारने की चिंता सता रही है। इस लेख में विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 का शेड्यूल, कार्यक्रम स्थल, फॉर्मेट, प्राइज मनी औ लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स दी गईं हैं।

क्या है विश्व शतरंज चैंपियनशिप का शेड्यूल?

विश्व शतरंज चैंपियनशिप मैच 3 सप्ताह तक चलेगी। इसमें 14 दिन मुकाबले होंगे और 4 दिन का रेस्ट होगा। विश्व शतरंज चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह 23 नवंबर 2024 को होगा।

 विश्व चैंपियनशिप में डी गुकेश और डिंग लिरेन के मुकाबलों का शेड्यूल
  • 25 नवंबर (सोमवार):गेम 1
  • 26 नवंबर (मंगलवार):गेम 2
  • 27 नवंबर (बुधवार):गेम 3
  • 28 नवंबर (गुरुवार):Rest (आराम का दिन)
  • 29 नवंबर (शुक्रवार):गेम 4
  • 30 नवंबर (शनिवार):गेम 5
  • 01 दिसंबर (रविवार):गेम 6
  • 02 दिसंबर (सोमवार):Rest (आराम का दिन)
  • 03 दिसंबर (मंगलवार):गेम 7
  • 04 दिसंबर (बुधवार):गेम 8
  • 05 दिसंबर (गुरुवार):गेम 9
  • 06 दिसंबर (शुक्रवार):Rest (आराम का दिन)
  • 07 दिसंबर (शनिवार):गेम 10
  • 08 दिसंबर (रविवार):गेम 11
  • 09 दिसंबर (सोमवार):गेम 12
  • 10 दिसंबर (मंगलवार):Rest (आराम का दिन)
  • 11 दिसंबर (बुधवार):गेम 13
  • 12 दिसंबर (बुधवार):गेम 14
  • 13 दिसंबर (गुरुवार):टाई-ब्रेक (यदि आवश्यक हुआ तो)
  • सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे (स्थानीय समयानुसार 17:00 बजे) शुरू होंगे।
क्या है विश्व शतरंज चैंपियनशिप का फॉर्मेट?

डी गुकेश और डिंग लिरेन के बीच 7.5 अंक तक पहुंचने वाला पहला खिलाड़ी 2024 विश्व शतरंज चैंपियनशिप का विजेता होगा, लेकिन 14 गेम के बाद दोनों खिलाड़ियों के बराबर अंक होने की स्थिति में विजेता का फैसला करने के लिए अगले दिन टाईब्रेक खेला जाएगा।

क्या होता है विश्व शतरंज चैंपियनशिप में टाइम कंट्रोल?

जैसा कि ऊपर बताया गया है, विश्व चैंपियनशिप मैच में 14 क्लासिकल गेम शामिल होंगे। हर खेल में पहले 40 चालों के लिए 120 मिनट का टाइम कंट्रोल होगा। उसके बाद खेल के बाकी हिस्सों के लिए 30 मिनट का समय होगा। इसमें 41वीं चाल से 30 सेकंड की वृद्धि होगी।

कितनी है विश्व शतरंज चैंपियनशिप की प्राइज मनी?

विश्व चैंपियनशिप मैच के लिए टोटल प्राइज मनी (कुल पुरस्कार राशि) 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 21 करोड़ रुपये) है। FIDE और आयोजकों ने घोषणा की है कि खेल के नतीजों के आधार पर पुरस्कार राशि का स्पसिफिक डिस्ट्रीब्यूशन होगा। हर खिलाड़ी को हर गेम जीतने पर 2,00,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.68 करोड़ रुपये) मिलेंगे। शेष पुरस्कार राशि खिलाड़ियों के बीच समान रूप से विभाजित की जाएगी।

  • ट्राई-ब्रेक में विजेता का फैसला होने पर इस प्रकार बंटेगी प्राइज मनी
  • विजेता को 13,00,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग9 करोड़ रुपये)
  • उपविजेता को 12,00,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग1 करोड़ रुपये)
विश्व शतरंज चैंपियनशिप कहां होगी?

साल 2024 FIDE विश्व चैंपियनशिप मैच सिंगापुर के रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा में होगी। रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा अपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं और शानदार लोकेशन के लिए प्रसिद्ध है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here